देश

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अल कायदा AQIS के संदिग्ध को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अल कायदा की भारतीय शाखा अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के एक फरार संदिग्ध शहवाज अंसारी को गिरफ्तार किया है. शहवाज को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया.

11 आतंकियों को राजस्थान और झारखंड से किया था गिरफ्तार

स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, शहवाज अंसारी पहले से फरार चल रहा था और इस मामले में उसकी लंबे समय से तलाश थी. इस गिरफ्तारी से पहले स्पेशल सेल ने AQIS से जुड़े 11 आतंकियों को राजस्थान और झारखंड से गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें: कक्षा 12 के छात्र ने 23 दिल्ली स्कूलों को बम की धमकी भेजी, पुलिस ने हिरासत में लिया

शहवाज अंसारी भिवाड़ी (राजस्थान) में अल कायदा के आतंकियों के साथ ट्रेनिंग ले चुका है। उसकी गतिविधियों की जानकारी मिलते ही स्पेशल सेल ने तेजी से कार्रवाई की और उसे रांची से गिरफ्तार किया.

पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाएगी स्पेशल सेल

रांची में कोर्ट में पेशी के बाद स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाएगी. स्पेशल सेल अब उससे पूछताछ करेगी ताकि उसके नेटवर्क और अन्य संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं. इस गिरफ्तारी को 26 जनवरी के मद्देनज़र बड़ी सफलता माना जा रहा है.

स्पेशल सेल की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि आतंकी संगठन भारत में अपने मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उनकी योजनाएं नाकाम हो गईं.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago