विकास अबरोल-
पाकिस्तान की ओर से लगातार रची जा रही साजिशों और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए आज जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे. यह बैठक आज दोपहर 11:30 बजे से शुरू होगी.
बैठक में उपराज्यपाल के साथ जम्मू-कश्मीर के DGP नलिन प्रभात, जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, IGP जम्मू ज़ोन, सीआरपीएफ और बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा, आतंकवाद रोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम चर्चा होगी.
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सीमापार से घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि और सुरक्षा बलों पर हमलों को लेकर सरकार गंभीर है. ऐसे में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक में आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए रणनीति बनाई जा सकती है, साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.
बैठक से पहले जम्मू और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सुरक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखें और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…