Himachal Pradesh Landslide: इस साल मानसून ने देश में भयंकर तबाही मचा रखी है. लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटना से पहाड़ी राज्यों के लोगों के अंदर डर और खौफ का साया है. एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ. बात 2 अगस्त 2025 दिन मंगलवार की है. जब मंडी जिले के सुंदरनगर में भीषण लैंडस्लाइड हुआ. इस लैंडस्लाइड की घटना में 2 मकान चपेट में आ गए. जिसमें अबतक कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
मलबे से बरामद शवों की पहचान सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में मां-बेटे लगते हैं. दोनों के शवों को रेस्क्यू टीम ने घर की छत को काटकर निकाला.
वहीं एक व्यक्ति स्कूटर के साथ दब गया था. जिसके शव को भी आज बरामद कर लिया गया. इस व्यक्ति की पहचान प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है. अभी भी NDRF और SDRF की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.
संभावना जताई जा रही है कि इस लैंडस्लाइड में एक टाटा सूमो भी दबी हो सकती है. रेस्क्यू टीम मलबे को हटाने का काम कर रही है, ताकि दबे लोगों के शवों को निकाला जा सके. घटना को लेकर सुंदरनगर के विधायक राकेश जामवाल ने मीडिया से बातचीत की.
उन्होंने बताया कि 2 अगस्त की शाम 6 बजे के करीब एक बड़ा भूस्खलन हुआ. जिसमें दो घर मलबे में दब गए हैं. इस दौरान एक SUV भी वहां से गुजर रही थी. वो भी ड्राइवर समेत लापता है. बचाव टीम पहुंच चुकी है. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.
वहीं इस भूस्खलन को लेकर मंडी के DC अपूर्व देवगन ने कहा कि, सुंदरनगर में हुए भूस्खलन में दो घर चपेट में आ गए हैं. घटनास्थल पर राहत व बचाव दल तैनात है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कार सहित लापता व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है. वो भूस्खलन के दौरान वहां से गुजर रहा था.
बता दें कि, इस मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य भारी बारिश और भूस्खलन की मार झेल रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…