दुनिया

जिस टैरिफ के दम पर दादागिरी दिखा रहे ट्रंप, उसने ही अमेरिका का कर दिया सत्यानाश! जान लीजिए कैसे?

दुनिया भर के देशों पर अमेरिकी टैरिफ लगाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) इसे भले ही अपनी दादागिरी समझते हों, लेकिन उन्होंने इस फैसले से अमेरिका को मंदी की ओर धकेल दिया है. धौंस दिखाने के चक्कर में ट्रंप ने वो गलती कर दी है, जिसका अंदाजा भी उन्हें नहीं था. अब मूडीज ने दावा किया है कि अमेरिका आने वाले दिनों में मंदी के एक बुरे दौर से गुजरने वाला है.

मूडीज ने मंदी आने का किया दावा

एक इंटरव्यू के दौरान मूडीज के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जैंडी ने कहा कि जो आशंकाएं कुछ महीने पहले जताई गई थीं, वे अब सच होती दिखाई दे रही हैं. मार्क जैंडी का अनुमान है कि इस साल के आखिर तक अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारी मंदी की चपेट में आ जाएगी.

टैरिफ को लेकर Trump ने क्या कहा?

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की व्यापार प्रथाओं के खिलाफ अपनी शिकायतों को एक बार फिर से दोहराया और भारत-अमेरिका संबंधों को ‘कई वर्षों से एकतरफा’ बताया. इसके साथ ही उच्च टैरिफ को अमेरिकी निर्यात में बाधा बताया. ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं. लेकिन, भारत, आपको समझना होगा, कई सालों तक यह एकतरफा रिश्ता रहा.”

उन्होंने एक बार फिर अपने इस आरोप पर जोर दिया कि अमेरिकी निर्यात पर भारत के टैरिफ ‘दुनिया में सबसे ज्यादा’ हैं. उन्होंने आगे कहा, “भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूल रहा था, दुनिया में सबसे ज्यादा. वे दुनिया में सबसे ज्यादा थे, नंबर एक. इसलिए हम भारत के साथ ज्यादा व्यापार नहीं कर रहे थे. लेकिन, वे हमारे साथ व्यापार कर रहे थे क्योंकि हम उनसे ‘बेवकूफी’ से टैरिफ नहीं वसूल रहे थे.”

यह भी पढ़ें- जिनपिंग ने विक्ट्री परेड में किया शक्ति प्रदर्शन, तो भड़क उठे ट्रंप, दिया ऐसा बयान कि मच गया बवाल, आप भी जानें, ऐसा क्या बोल दिया?

ट्रंप (Trump) ने तर्क दिया कि जब भारत अमेरिकी बाजार में सामान भेज रहा था, तब पिछली सरकारें कार्रवाई करने में विफल रही थीं. ट्रंप ने कहा, “वे भारी मात्रा में, आप जानते हैं, जो कुछ भी वे बनाते थे, उसे हमारे देश में भेजते थे. इसलिए, वह यहां नहीं बनता था. लेकिन, हम कुछ भी नहीं भेजते थे, क्योंकि वे हम पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा रहे थे.”

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ नहीं हैं. हालांकि, यह अपने किसानों की सुरक्षा के लिए कृषि जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में उच्च शुल्क लगाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

26 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

29 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

42 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago