देश

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, सीएम सुक्खू ने लिया हिस्सा; जलेब में पहली बार दिखी हिमाचली संस्कृति की झलक

Himachal Pradesh Shivratri Festival 2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन हो गया है. शनिवार (9 मार्च) को राजदेवता शाही जलेब के साथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज होने के साथ ही पहली शादी जलेब में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिस्सा लिया. जलेब में पहली बार हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली.

जलेब में पहली बार हिमाचली और मंडयाली संस्कृति को प्रतिनिधित्व करने वालों ने अपने क्षेत्र के परंपरागत पहनावे के साथ शामिल शिवरात्रि महोत्सव में हिस्सा लिया. जिसमें क्षेत्रीय दलों द्वारा फाल्गी नृत्य के अलावा मुखौटा नृत्य, नाटी और नागरीय नृत्य की खूबसूरत झलक देखने को मिली. वहीं प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से झांकी के साथ-साथ सामाजिक जागरुकता का भी संदेश दिया गया.

सोने-चांदी के रथों पर सवार थे देवी-देवता

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में मंडी यानी छोटा काशी में सौ से अधिक देवता पहुंच चुके हैं. प्रोटोकॉल के तहत कुछ देवता ने शनिवार को शाही जलेबी में शामिल हुए. बाद में देवी-देवताओं ने पड्डल मैदान की भी शोभा बढ़ाए. अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में मंडी यानी छोटा काशी में सौ से अधिक देवता पहुंच चुके हैं. प्रोटोकॉल के तहत देवी-देवता भी शाही जलेबी में शामिल हुए. देवी-देवता सोने-चांदी से सजे भव्य रथ पर सवार थे.

बाद में देवी-देवताओं ने पड्डल मैदान की भी शोभा बढ़ाए. मंदी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कार्यक्रम को लेकर बताया है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक होगी. युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा होगा. इसके लिए सभी परंपराओं का पूरी श्रद्धा से निर्वहन करते हुए इनमें जनता की भागीदारी तय बनाने पर खास ध्यान दिया गया है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले Election Commissioner अरुण गोयल का इस्तीफा, कांग्रेस ने खड़े किए ये बड़े सवाल

यह भी पढ़ें: Delhi Borewell Accident: दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में 40 फुट गहरे बोरवेल में बच्चा गिरने से मचा हड़कंप, जारी है पुलिस और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

Dipesh Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago