देश

Hindi Diwas 2025: देश के नेताओं ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, भाषा को बताया एकता और संस्कृति का प्रतीक

Hindi Diwas 2025: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर रविवार को तमाम नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और हिंदी भाषा की महत्ता पर अपने विचार साझा किए. विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पोस्ट में संदेश साझा कर हिंदी को राष्ट्र की आत्मा, संस्कृति और एकता की पहचान बताया.

पुष्कर सिंह धामी ने लिखा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा-

“समस्त प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना, संस्कृति और गौरव का प्रतीक भी है. आइए, हम सभी अपने सामान्य बोलचाल में हिंदी के शब्दों को प्राथमिकता दें और इस अमूल्य धरोहर को और समृद्ध करने का प्रण लें.”

सीएम योगी आदित्यनाथ का पोस्ट

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी को एकता का आधार बताया. उन्होंने लिखा-

“हिंदी दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! हिंदी हमारी एकता का आधार और अस्मिता की प्रहरी है. समस्त भारतीयों को एक सूत्र में पिरोती हमारी परंपराओं की संवाहिका हिंदी हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है. आइए, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग व वैश्विक प्रसार हेतु संकल्पित हों, इसके विकास में भागीदार बनें और इसे डिजिटल युग की सबसे प्रभावी भाषा बनाएं.”

हिमंत बिस्वा न दी शुभकामनाएं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिंदी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का उल्लेख किया. उन्होंने लिखा

“हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! सरलता, सहजता और शालीनता से भरी हिंदी भाषा ने देश को जोड़ा है. आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में हिंदी का वैश्विक गौरव निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो भारत की एकता की सबसे बड़ी ताकत है.”

नीतीश कुमार ने दिया देश को संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा-

“हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं. हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है. देश को एक रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है. हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है. मैं राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना करता हूं. बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है. अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी को सीखें, समझें एवं प्रयोग में लाएं.”

ये भी पढ़ें- Weather Update: देशभर में थमा मॉनसून, दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का पारा, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

ममता बनर्जी ने भी दी शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषी समुदाय को बधाई दी और राज्य सरकार द्वारा उनके विकास के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा-

“आज हिन्दी दिवस है. इस अवसर पर सभी हिन्दी भाषी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. प्रत्येक वर्ष हम श्रद्धा के साथ हिन्दी दिवस मनाते हैं. हम सभी भाषाओं के प्रति श्रद्धावान हैं. इस संदर्भ में कहूं तो वर्ष 2011 के बाद से राज्य में हिन्दी भाषी लोगों के विकास के लिए हमने कई अहम कदम उठाए हैं. जिन क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से अधिक लोग हिन्दी भाषा में बात करते हैं, वहां हिन्दी को सरकारी भाषा का दर्जा दिया गया है. हमने संथाली, कुरुख, कुड़माली, नेपाली, उर्दू, राजवंशी, कामतापुरी, उड़िया, पंजाबी, तेलगु भाषाओं को भी सरकारी भाषा के रूप में मान्यता दी है. सादरी भाषा के विकास के लिए भी हम प्रयासरत हैं.”

विदेश मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा-

“हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हिन्‍दी हमारी संस्‍कृति और परंपराओं के प्रति बढ़ती वैश्विक रुचि का एक महत्‍वपूर्ण पहलू है. विश्व भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में लगे सभी भाषाविदों और हिंदी प्रेमियों का विशेष रूप से अभिनंदन.”

बीजापी अध्यक्ष जेपी नड्डा का पोस्ट

भाजपा अध्यक्ष और जेपी नड्डा ने हिंदी को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए लिखा-

“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल. बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल. सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है. यह भारतीय संस्कारों, जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संवाहक है. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश को एकता के सूत्र में बाँधने में हिंदी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. देश की विविध भाषाओं के साथ हिंदी भाषा राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती रहेगी.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

7 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

43 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

46 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago