पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर कूच का ऐलान
Pinky Chaudhary Delhi Protest: हिंदू रक्षा दल (HRD) के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को बड़े पैमाने पर पहुंचने का ऐलान किया है. अपने समर्थकों के साथ मौजूद पिंकी चौधरी ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कार्यकर्ताओं और सनातन समाज के लोगों से जंतर-मंतर पर अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की है. इस दौरान उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर तीखा हमला बोलते हुए उसे कड़ा सबक सिखाने की बात कही.
पिंकी चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कथित संगठन लगातार हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश रच रहा है और सनातन समाज व संतों के खिलाफ लगातार अपमानजनक व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा और हिंदू समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पिंकी चौधरी ने अपने बयान में कहा कि केंद्र और संबंधित राज्यों में सत्ताधारी व्यवस्थाओं के चलते भले ही पुलिस और प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने या हिरासत में लेने के प्रयास किए जाएं, लेकिन वे अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रशासन चाहे जितने अवरोध लगा ले, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जंतर-मंतर पहुंचेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे.
पिंकी चौधरी के इस खुलासे और आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. नई दिल्ली क्षेत्र, विशेषकर जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बैरिकेडिंग लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके.
यह भी पढ़िए: प्राची इतना तेज दौड़ीं कि जापान में अपने देश को दिला दिया मेडल, 30 हो गई कुल पदक संख्या
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…
SUPREME COURT SLAMS TRANSIT BAN: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…
PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…
DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…
RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…
BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…