Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदुओं के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही अपमानजनक भाषा और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा.

Pinky Chaudhary

पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर कूच का ऐलान

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Pinky Chaudhary Delhi Protest: हिंदू रक्षा दल (HRD) के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को बड़े पैमाने पर पहुंचने का ऐलान किया है. अपने समर्थकों के साथ मौजूद पिंकी चौधरी ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कार्यकर्ताओं और सनातन समाज के लोगों से जंतर-मंतर पर अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की है. इस दौरान उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर तीखा हमला बोलते हुए उसे कड़ा सबक सिखाने की बात कही.

पिंकी चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कथित संगठन लगातार हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश रच रहा है और सनातन समाज व संतों के खिलाफ लगातार अपमानजनक व अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा और हिंदू समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

‘सरकारें रोक सकती हैं, पर हम पीछे नहीं हटेंगे’

पिंकी चौधरी ने अपने बयान में कहा कि केंद्र और संबंधित राज्यों में सत्ताधारी व्यवस्थाओं के चलते भले ही पुलिस और प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने या हिरासत में लेने के प्रयास किए जाएं, लेकिन वे अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रशासन चाहे जितने अवरोध लगा ले, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जंतर-मंतर पहुंचेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे.

पिंकी चौधरी के इस खुलासे और आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. नई दिल्ली क्षेत्र, विशेषकर जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बैरिकेडिंग लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके.

यह भी पढ़िए: प्राची इतना तेज दौड़ीं कि जापान में अपने देश को दिला दिया मेडल, 30 हो गई कुल पदक संख्‍या



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital