देश

“वोटबैंक के लिए गढ़ा गया हिंदू आतंकवाद शब्द, अब साजिश बेनकाब”, CM Fadnavis का कांग्रेस पर करारा हमला

मालेगांव केस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Fadnavis) ने कहा है कि उस समय की सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ और ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे शब्द गढ़े. मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत के फैसले के बाद 2008 की यह साजिश सबके सामने आ गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने हिंदुत्ववादी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी व पदाधिकारियों को टारगेट करने का षड्यंत्र रचा था.

CM Fadnavis ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत में फडणवीस (CM Fadnavis) ने कहा, “उस समय दुनियाभर में बड़े पैमाने पर आतंकवादी घटनाएं हो रही थीं और इस तरीके से ‘इस्लामिक आतंकवाद’ दुनियाभर में चर्चा का विषय था. इसके चलते अपने वोटबैंक को नाराज करने से बचने और संतुलन बनाए रखने का दिखावा करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ की पूरी थ्योरी तैयार की गई.”

उन्होंने कहा, “लोगों को अरेस्ट किया गया. हिंदुत्ववादी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी व पदाधिकारियों को टारगेट करने का यह षड्यंत्र था. बहुत जद्दोजहद के बावजूद उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया. कई अधिकारी ऐसे थे, जिन्होंने बहुत दबाव होने के बावजूद यह स्पष्ट रूप से कहा कि हम गैरकानूनी काम नहीं कर सकते, ऐसा कोई सबूत इनके खिलाफ नहीं है.” सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “परत दर परत यह षड्यंत्र बाहर निकल रहा है. कांग्रेस ने तमाम हिंदुओं को आतंकवादी ठहराने का यह प्रयास किया.”

यह भी पढ़ें- Malegaon Case में ATS के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा, RSS अध्यक्ष मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का मिला था आदेश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Fadnavis) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के विवादित बयान भी जवाब दिया, जिन्होंने कहा कि ‘भगवा आतंकवाद नहीं, सनातन आतंकवाद कहें’. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “पृथ्वीराज चव्हाण अपने सहयोगियों को बताएं, क्योंकि जिस मनमोहन सिंह सरकार में वे शामिल थे, उसी सरकार ने ‘भगवा आतंकवाद’ कहा था.”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक के नए भवन का उद्घाटन किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

28 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

29 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

38 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

38 minutes ago