देश

विट्ठलभाई ने विधाई परंपराओं की नींव डालकर भारत के लोकतंत्र को बनाने का काम किया: अमित शाह

स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल (Vitthal Bhai Patel) 100 वर्ष पहले इसी दिन केंद्रीय विधानसभा का स्पीकर बने थे. इस ऐतिहासिक दिन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली विधानसभा में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए.

Vitthal Bhai Patel बने थे स्पीकर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज के ही दिन महान स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल, केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बने थे. विट्ठलभाई पटेल के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने के कारण आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है. विधानसभा में कई महान अध्यक्ष रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि देश के सभी सदनों में देश के सभी महान विधानसभा अध्यक्षों की कही बातों को वहां की लाइब्रेरी में लगाना चाहिए. आज विट्ठलभाई पटेल (Vitthal Bhai Patel) को लेकर जो प्रदर्शनी लगी थी, वैसी प्रदर्शनी देश के सभी विधानसभा में लगनी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “भारत की आजादी के आंदोलन में सदन से कई गणमान्य वरिष्ठ नेताओं ने अपना योगदान दिया है. गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, चितरंजन दास, मालवीय जी और कई बड़ी हस्तियां इस सदन में रही हैं. गुजरात ने ऐसे दो भाई दिए, जिसमें एक सरदार पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात एक कर दिया और दूसरे भाई विट्ठलभाई पटेल (Vitthal Bhai Patel) ने भारत की विधाई परंपराओं की नींव डालकर आज के लोकतंत्र को बनाने का काम किया.”

किरेन रिजिजू किया संबोधित

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन की कार्यवाही को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “यह दो दिन का सत्र है, बेहद उपयोगी सत्र रहने वाला है. जो महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने देश के लिए नींव रखी है, उनके बारे में समझाना और सोचना हम लोगों की जिम्मेदारी है. आज सदन की कार्रवाई को ऑनलाइन देखने का मौका मिलता है. कुछ सदन बहुत अच्छी तरीके से चलते हैं. सबसे अच्छा कौन चलता है, यह कहना मुश्किल है. इस संदर्भ में कोई नंबर देना सही नहीं होगा.”

यह भी पढ़ें- “साहब मेरे पास दिल्ली आने के लिए पैसे नहीं हैं…”, दिल को छू लेगी पद्मश्री से सम्मानित हलधर नाग की ये कहानी

उन्होंने कहा, “हाउस की प्रोसिडिंग किस तरह से चलती है, इसको लेकर सभी विधानसभाओं की अलग-अलग परंपरा रही है. सभी विधानसभा नियमित रूप से अपनी परंपराओं को कायम रखे हुए हैं. अगर संसद और विधानसभा सही नहीं चलेगा तो लोकतंत्र पर सवाल खड़ा होगा. सदन में हंगामा होना स्वाभाविक है, क्योंकि सभी अलग-अलग विचारधाराओं को लेकर यहां पहुंचते हैं. विपक्ष का काम है सरकार के काम की आलोचना करना, लेकिन सदन को चलने न देना सही नहीं है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

4 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

5 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

5 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

5 hours ago