देश

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला, गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में जरा भी शर्म बची है तो उन्हें इसके लिए पीएम मोदी और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ बताया.

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने असम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

“कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से घृणा और तिरस्कार की नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है उसका एक निम्न स्तर का प्रदर्शन उनकी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ में देखने को मिला. बिहार में उन्होंने जो ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाली है उसमें राहुल गांधी के स्वागत मंच से पीएम मोदी की माता जी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस पार्टी ने सबसे घृणित काम किया है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों की निंदा करता हूं. मैं पूरे देश की जनता से भी कहना चाहता हूं कि जिस प्रकार से राहुल गांधी ने घृणा, नकारात्मक और मुद्दाविहीन राजनीति की शुरुआत की है वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी.”

इसे भी पढ़ें-Nikki Murder Case: मामले में पुलिस ने परिजनों को दिया आश्वासन, नोएडा कमिश्नर बोलीं- जल्द ही चार्जशीट होगी दाखिल, निक्की मर्डर केस से जुड़े 3 कानून से बच नहीं पाएंगे दोषी

उन्होंने (Amit Shah) आगे कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मणिशंकर अय्यर समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहे. इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करके क्या आपको जनादेश प्राप्त होगा? मैं आज कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि जितना ज्यादा पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहेंगे कमल का फूल उतना ही ज्यादा खिलेगा. हर चुनाव में आपने प्रयास करके देखा है फिर भी कुछ सीखना नहीं चाहते हैं. हर चुनाव में अपशब्द कहते हैं और मुंह की खाते हैं. इसके बाद विजय को झूठलाने के लिए ये लोग ‘घुसपैठिए बचाओ यात्रा’ लेकर निकले हैं. ये यात्रा (वोटर अधिकार यात्रा) सिर्फ घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली जा रही है.

क्या है मामला?

बता दें कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, उस समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे लेकिन इस घटना पर सभी राजनीतिक दलों और नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

4 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

4 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

5 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

6 hours ago