देश

गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल, डीजी BSF और CISF समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल

India Pak War: रक्षा मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक चल रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ वर्तमान हालात पर चर्चा कर रहे हैं. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमा की स्थिति और हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए गृह मंत्री के आवास पर हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें NSA अजीत डोभाल, DG, BSF दलजीत चौधरी , CISF के महानिदेशकों के साथ ही गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक कई उच्चस्तरीय बैठकें हो रही हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोलाबारी की है और सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया है. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है.

पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब 8 और 9 मई की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर कई स्थानों पर ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए हमले किए. इन हमलों में सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया था.

भारतीय सेना ने इन प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमा पार से आने वाले कई ड्रोन मार गिराए. सेना ने बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन चलाया, जिसमें 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन ध्वस्त किए गए. यह ऑपरेशन नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से सटे इलाकों – उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट – में अंजाम दिया गया.

भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को निशाना बनाया. सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय सेना देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसी भी दुश्मन के मंसूबों का जवाब ताकत से दिया जाएगा.”

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से कई स्थानों पर एक साथ ड्रोन भेजने की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते इन सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया.

ये भी पढ़ें:  India-Pak War: Operation Sindoor से बौखलाए पाकिस्‍तान का कई शहरों पर हमला, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

15 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

29 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago