देश

सिविल सर्विस डे की गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, बोले- योजनाओं और नीतियों को क्रियान्वित से लेकर सुशासन प्रदान करने में आपने दृढ़ता से काम किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को 17वें सिविल सर्विस डे (Civil Service Day) की सिविल सेवकों को बधाई दी. उन्होंने सिविल सेवकों को उनके योगदान के लिए सराहा. उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों की भूमिका, नीति निर्माण और कार्यान्वयन ने नागरिकों की भलाई और देश के विकास को प्रभावित किया है.

Civil Service Day की अमित शाह ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सिविल सेवा दिवस (Civil Service Day) पर हमारे सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं. चाहे योजनाओं और नीतियों को क्रियान्वित करना हो या सुशासन प्रदान करना हो, हमारे सिविल सेवकों ने दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ काम किया है. यह दिन राष्ट्र की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करे.

पीएम मोदी ने सिविल सेवकों को किया संबोधित

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने सिविल सर्विस डे (Civil Service Day) के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान सिविल सेवकों के योगदान को सराहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, “इस बार का सिविल सर्विस डे कई वजहों से बहुत विशेष है. इस साल हम अपने संविधान का 75वां वर्ष मना रहे हैं और यह सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का भी साल है. 21 अप्रैल, 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने आप सभी को ‘भारत का स्टील फ्रेम’ कहा था यानी ईमानदारी और अनुशासन से भरे सिविल सेवक.”

यह भी पढ़ें- Civil Service Day: “आज की नीतियां तय करेंगी एक हजार साल का भविष्य”, पीएम मोदी बोले- सरदार पटेल ने आपको कहा था ‘भारत का स्टील फ्रेम’

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर दिए अपने भाषण का जिक्र करते हुए कहा, “कुछ समय पहले मैंने लाल किले से कहा था कि आज के भारत को आने वाले 1 हजार साल की नींव को मजबूत करना है. एक हिसाब से देखें तो 1 हजार साल की सहस्त्राब्दी के पहले 25 साल बीत गए हैं. यह नई शताब्दी का 25वां साल है और नई सहस्त्राब्दी का भी 25वां साल है. हम आज जिन नीतियों पर काम कर रहे हैं, जो निर्णय ले रहे हैं, वे 1 हजार साल का भविष्य तय करने वाले हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

18 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

33 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

42 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

43 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago