देश

गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक में देश की सबसे बड़ी डेयरी यूनिट का किया उद्घाटन, कहा-किसानों की बढ़ेगी आय

Amit Shah Visits Haryana: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में बने साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट 325 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. यह देश का सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र है, जहां रोजाना 150 मीट्रिक टन दही, 3 लाख लीटर छाछ, 10 लाख लीटर योगर्ट और 10 मीट्रिक टन मिठाई बनाई जाएगी.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

शाह ने कहा कि डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. यह न सिर्फ पोषण का मजबूत साधन है बल्कि किसानों की समृद्धि का भी आधार है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सहकारिता मंत्रालय बनाकर लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की गई.

रोहतक के आईएमटी में आयोजित उद्घाटन समारोह में अमित शाह ने कहा कि साबर डेयरी प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज साबर डेयरी ने दूध उत्पादक किसानों के कल्याण के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये के निवेश से छाछ, दही और मिठाई के लिए पूरे देश में सबसे बड़े प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया है… यहां से पूरे एनसीआर की जरूरतें पूरी होंगी…”

हरियाणा की वीरता को नमन

गृहमंत्री ने हरियाणा की जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था. उन्होंने कहा कि हरियाणा छोटा राज्य होने के बावजूद देश की सेना और अर्धसैनिक बलों में सबसे ज्यादा जवान देता है. यह राज्य देश की सीमाओं की रक्षा में हमेशा अग्रणी रहा है.

साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (साबर डेयरी) के इस प्लांट में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. यहां करीब 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. शाह ने बताया कि प्लांट की क्षमता अगले साल तक दोगुनी करने की योजना है. यह सुविधा अब पूरे एनसीआर और उत्तरी भारत के किसानों को लाभ पहुंचाएगी.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में अमित शाह देंगे नया ‘सहकारिता मॉडल’, करेंगे देश की सबसे बड़ी डेयरी यूनिट का उद्घाटन

किसानों की आमदनी में इजाफा

वर्तमान में साबर डेयरी राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों को सेवा दे रही है. अब यह हरियाणा के हर कोने तक पहुंचेगी. शाह ने कहा कि इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.

खादी कारीगर महोत्सव और पीएमईजीपी योजनाएं

डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद शाह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में खादी कारीगर महोत्सव में भी शामिल होंगे. वहां वे 2,200 कारीगरों को टूलकिट वितरित करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत 301 करोड़ रुपये मार्जिन मनी के रूप में दिए जाएंगे. शाह पीएमईजीपी इकाइयों और खादी ग्रामोद्योग भवन का भी उद्घाटन करेंगे.

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

बाद में शाह कुरुक्षेत्र में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. इसमें सात विभागों की भूमिका और दस थीमैटिक सेक्शन के जरिए बदलावों और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा. गृहमंत्री कुरुक्षेत्र में लगभग 825 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

16 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

37 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

56 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago