देश

दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के स्पीकर बनने के 100 वर्ष पूरे, अमित शाह ने जारी किया विशेष डाक टिकट

Vithalbhai Patel Centenary: दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है. इस दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह मौजूद रहे, जिन्होंने विट्ठलभाई पटेल को लेकर विशेष डाक टिकट भी जारी किया.

दिल्ली विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है, जो दो दिन चलेगा. इसे लेकर अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन आयोजित हो रहा है.

गौरव गाथा को लेकर लगी प्रदर्शनी

दिल्ली विधानसभा में विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा को लेकर प्रदर्शनी लगाई है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया. साथ ही विठ्ठलभाई भाई पटेल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया है. इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा में कई राज्यों के स्पीकर शामिल हुए हैं.

दिल्ली विधानसभा के अंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे.

गृहमंत्री अमित शाह ने ‘X’ पर किया पोस्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके दिल्ली विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया और देश आजाद होने से पहले लोकतंत्र को स्थापित करने में विट्ठलभाई पटेल की भूमिका की तारीफ की.

उन्होंने लिखा, “अद्वितीय विद्वान और कानून विशेषज्ञ विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के पहले निर्वाचित भारतीय स्पीकर बनने के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिल्ली विधानसभा में आयोजित की जा रही दो दिवसीय ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ के उद्घाटन सत्र में देशभर की विधानसभा व विधान परिषद के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से संवाद करूंगा. विट्ठलभाई पटेल ने गुलामी के कठिन दिनों में भी सदन में लोकतंत्र को स्थापित और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.”

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने किया पोस्ट

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर सभी ने वीर विट्ठलभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया.”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भारत के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई पटेल के शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने डाक टिकट जारी किया.”

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी गुजरात को देंगे रेल परियोजनाओं की सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

11 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

21 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

41 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

41 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

57 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

1 hour ago