देश

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात को देंगे रेल परियोजनाओं की सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गुजरात दौरे के दौरान दाहोद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही कई और रेल परियोजनाओं की सौगात भी गुजरात को समर्पित करेंगे, जिनमें 65 किलोमीटर लंबी महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, जिसकी लागत 537 करोड़ रुपए, 37 किलोमीटर लंबी कलोल-कड़ी-कटोसन रोड रेल लाइन का आमान परिवर्तन, जिसकी लागत 347 करोड़ रुपए और 40 किलोमीटर लंबी बेचाराजी-रानुज रेल लाइन का आमान परिवर्तन, जिसकी लागत 520 करोड़ रुपए हैं.

यात्रियों और उद्योगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इन परियोजनाओं के पूरे होने से रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी, यात्रियों और उद्योगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उत्तर गुजरात की लॉजिस्टिक्स क्षमता में भी सुधार आएगा.

अहमदाबाद से दिल्ली की ओर चलाई जा सकेंगी तेज रफ्तार ट्रेनें

महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन के दोहरीकरण से अहमदाबाद से दिल्ली की ओर तेज रफ्तार ट्रेनें चलाई जा सकेंगी. इससे मालवाहक और यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रा में समय की बचत होगी. इसके साथ ही फ्रेट ऑपरेशन्स की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा.

प्रधानमंत्री दाहोद में लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे. नई ट्रेन में साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस शामिल है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को बताया था दुनिया का ‘बॉस’, अब भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री राबुका का किया गया भव्य स्वागत, PM Modi करेंगे मुलाकात

सोमनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों मिलेगा लाभ

पहली ट्रेन, साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस, साबरमती स्टेशन को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वेरावल को जोड़ेगी. यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. इस रेलगाड़ी में आठ डिब्बे होंगे और इससे गुजरात के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक सोमनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है.

पीएम सोमनाथ-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम सोमनाथ-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और दाहोद में रेलवे उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगे, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किया गया है.

वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस में होंगे 17 कोच

दूसरी ट्रेन वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस है, जो वलसाड और दाहोद के बीच रोजाना चलेगी. इसमें 17 कोच होंगे और यह 346 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह वलसाड से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी।ट्रेन संख्या 19011 वलसाड से दाहोद तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19012 दाहोद से वलसाड के बीच चलेगी.

वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस मार्ग पर 12 स्टेशनों पर रुकेगी

वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस मार्ग पर 12 स्टेशनों पर रुकेगी. बिलिमोरा जंक्शन, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, भरूच जंक्शन, मियागाम कर्जन, वडोदरा जंक्शन, समलाया जंक्शन, डेरोल, गोधरा जंक्शन, पिपलोद जंक्शन और लिमखेड़ा. यह सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी. इन ट्रेनों के शुभारंभ का मकसद क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करना तथा गुजरात में पर्यटन और दैनिक आवागमन को बढ़ावा देना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago