कुछ दिनों पहले देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने के बाद सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया था. जिसके बाद से कांग्रेस के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही हैं कि पूर्व उपराष्ट्रपति गायब हैं. अब गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस्तीफे पर जवाब दिया है.
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा,
“वो एक संवैधानिक पद पर बैठे थे. उन्होंने अपने पद पर जितने दिन रहे अच्छा काम किया और स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है. हमें लगता है कि किसी को इसे फैलाकर कुछ और खोजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.”
उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होना है. अमित शाह का ये बयान चुनाव से पहले आया है.
इसे भी पढ़ें-आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए तेलंगाना से आने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) को विपक्ष ने मौदान में उतारा है. उनका मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) से होगा जो तमिलनाडु से आते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी के नाम की घोषणा की थी और बताया था कि सभी विपक्षी दलों से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है. आम आदमी पार्टी ने भी रेड्डी के नाम का समर्थन किया है.
कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी?
बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं. इसके अलावा रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के जज और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता भी रह चुके हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…