देश

यमुना की सफाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक, सीएम रेखा गुप्ता, LG वीके सक्सेना समेत कई वरिष्ठ अफसर होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में यमुना की सफाई को लेकर गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल विनय सक्सेना, और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

Amit Shah करेंगे बैठक

अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य यमुना की सफाई के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीति तैयार करना है. यमुना की सफाई तीन चरणों में होनी है. जिसमें यमुना में मिलने वाले ड्रेनेज की सफाई, यमुना के तटों के सौंदर्यीकरण और नदी के प्रवाह को अविरल बनाने का प्रयास शामिल है.

पीएम मोदी भी कर चुके हैं बैठक

इससे पहले अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यमुना की सफाई को लेकर एक अहम बैठक हो चुकी है. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित जल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे. इस बैठक में सिलसिलेवार तरीके से यमुना की सफाई को लेकर चर्चा हुई थी.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि यमुना नदी की सफाई के लिए सभी कामों पर चर्चा हुई. यमुना को साफ रखने के लिए विस्तृत प्लान पर काम चल रहा है. यमुनोत्री, जहां से यमुना निकलती है और जहां जाकर प्रयागराज में खत्म होती है, उसके लिए विस्तृत योजना बनाकर काम की तैयारी है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज करेंगे 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं, दिखेगी स्थानीय वास्तुकला की झलक

बता दें कि यमुना की सफाई को लेकर भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है. दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार यमुना को साफ करने का काम करेगी. दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद यमुना की सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर योजना बनाई जा रही है. आईटीओ घाट पर यमुना नदी की आरती भी शुरू करवाई गई. इन सबके बीच दिल्ली सरकार में मंत्री लगातार यमुना नदी की साफ-सफाई का कार्य देख रहे हैं. दिल्ली सरकार का मानना है कि केंद्र के सहयोग से हम यमुना को साफ करने में सफल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

3 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

16 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

26 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

37 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

46 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

47 minutes ago