Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार के दिन एक दिल को झकझोर देने वाला सड़क हादसा हुआ. रहली-देवरी मार्ग पर अनंतपुरा में एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया तुरंत घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मिलकर और सांत्वना व्यक्त की. उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी.
हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है, उनकी पहचान शिवम पिता रामचरण पाल (18), सत्यम पिता रामचरण पाल (17), प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल (14) और उमेश पिता चेतू पाल (16) के रूप में हुई है. हादसे में जान गंवाने वाले सत्यम और शिवम सगे भाई थे. वहीं, प्रशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था. जान गंवाने वाला चौथा युवक उमेश के दो बड़े भाई हैं.
जानकारी के अनुसार, 4 युवक खोई फैंस को तलाशने के लिए निकले हुए थे. युवक बाइक पर थे. अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जा रहे थे. इस दौरान वह एक स्थान पर सड़क के किनारे खड़े हो गए. वहीं तेज रफ्तार से आ रही बस ने सभी को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयान था कि युवक कई फीट ऊपर उछल गए.
ये भी पढ़ें: असली दर्द क्या है? हार के बाद टूटा PK का मौन; दोगले विपक्ष और NDA निशाना
मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने बस को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद का अनुरोध किया जाएगा. सड़क हादसे से अनंतपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…