देश

‘दीदी’ को मिला बड़ा ऑफर! किस बागी विधायक ने ममता बनर्जी को दिया अपनी सीट से उपचुनाव लड़ने का न्योता

Mamata Banerjee by-election: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को मुर्शिदाबाद की रेजिनगर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का खुला निमंत्रण दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो वे अपनी सीट छोड़ने के लिए भी तैयार हैं. (Mamata Banerjee by-election)

हुमायूं कबीर ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही है. उनका कहना है कि पार्टी के कुछ नेताओं की वजह से ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऋतब्रत और संदीपन ने ममता बनर्जी का भरोसा तोड़ा है. कबीर ने यह भी कहा कि ममता को सक्रिय राजनीति में बने रहना चाहिए और जनता के बीच अपनी भूमिका जारी रखनी चाहिए. इसी वजह से उन्होंने रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की है.

अभिषेक बनर्जी को बताया जिम्मेदार

हुमायूं कबीर ने कहा कि यदि ममता बनर्जी चुनाव लड़ना चाहें, तो वह रेजिनगर सीट उनके लिए छोड़ने को तैयार हैं. उन्होंने बताया कि यह सीट पहले उन्होंने अपने बेटे के लिए तय की थी, लेकिन ममता के लिए फैसला बदल सकते हैं. साथ ही, उन्होंने पार्टी की मौजूदा चुनौतियों के लिए अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया.

गौरतलब है कि हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) का गठन किया. चुनाव में उन्होंने रेजिनगर और नौदा, दोनों सीटों से किस्मत आजमाई और दोनों जगह जीत दर्ज करने में सफल रहे.

TMC में सबकुछ ठीक नहीं

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बने एक महीना हो गया है. चुनाव के बाद से राज्य की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई है. खासकर तृणमूल कांग्रेस के भीतर मतभेद और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.


ये भी पढ़ें: बंगाल में कांपने लगे गरीबों को लूटने वाले! कूचबिहार में TMC नेता शाहिदुल मिया को पुलिस ने पलंग के नीचे से दबोचा; Video वायरल


4 मई को घोषित हुए चुनाव परिणामों में टीएमसी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और पार्टी 80 सीटों तक सिमट गई. वहीं, बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर काम शुरू कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago