मनोरंजन

‘मुझ पर भौंकना बंद करो’ हिना और पूजा के तानों पर शिल्पा शिंदे का पलटवार, कहा आज भी सबूत दिए तो दुनिया करेगी नफरत, देखें Video

Shilpa Shinde Hina Khan Controversy: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों अपने एक चौंकाने वाले खुलासे को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए गए हैरेसमेंट के आरोपों को ‘झूठा’ कबूल करने के बाद वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. हिना खान और पूजा बेदी जैसे सितारों के तानों के बाद अब शिल्पा ने एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए हिना खान पर तीखा पलटवार किया है.

‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर लगाए हैरेसमेंट के आरोपों को ‘झूठा’ कबूल करने के बाद शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. हिना खान और पूजा बेदी द्वारा निशाना साधे जाने पर शिल्पा ने वीडियो जारी कर तीखा पलटवार किया है.

उन्होंने हिना खान को गड़े मुर्दे न उखाड़ने और ‘भौंकना बंद करने’ की चेतावनी देते हुए कहा कि वह आज भी ऐसे सबूत पेश कर सकती हैं जिससे दुनिया नफरत करने लगेगी. शिल्पा ने साफ किया कि वह सच बोलने के लिए किसी के बाप से नहीं डरतीं.

शिल्पा का खुलासा और विरोध

शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट में माना कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर उन्होंने हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे, क्योंकि तब वह सुसाइड के करीब थीं. इस सच के बाद उन्हें भारी नफरत झेलनी पड़ रही है. हिना खान और पूजा बेदी जैसी अभिनेत्रियों ने भी उन पर निशाना साधा.

सबूतों के साथ खुली चेतावनी

पलटवार करते हुए शिल्पा ने बिना नाम लिए हिना को दो टूक सुनाई, ‘चलती ट्रेन में मत चढ़िए, चोट लगेगी. पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां और घर की दिक्कतें पहले से हैं. आप लोग फेमस हो, गड़े मुर्दे मत उखाड़िए.’ शिल्पा ने चेतावनी दी कि वह जिंदा हैं और आज भी ऐसे सबूत पेश कर सकती हैं जिससे लोगों को उस इंसान से नफरत हो जाएगी .

उन्होंने गुस्से में कहा, ‘जो सच आपको नहीं पता, उस पर भौंकना बंद कर दीजिए. अगर तब साथ दिया होता, तो आज यह नौबत नहीं आती.’

‘किसी के बाप से नहीं डरती’ (Shilpa Shinde harassment case)

महाभारत का हवाला देते हुए शिल्पा ने कहा कि वह दिल पर बोझ लेकर नहीं जी सकतीं, इसलिए उन्होंने एक लड़की के पिता और औरत के पति के लिए अपना झूठ स्वीकारा है. वह सच के लिए किसी के बाप से नहीं डरतीं और अकेले लड़ने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘कंकाल’ बनी करोड़ों की जगुआर! रफ्तार के बीच अचानक उठी आग की लपटें, कूदकर बची ड्राइवर की जान

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago