देश

दिल्ली के स्वरूप नगर में पति पत्नी को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


दिल्ली का स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का कादी बिहार इलाका फायरिंग की आवाज से गूंज उठा. बुधवार देर शाम कादी बिहार इलाके में हमलावरों ने एक घर में मौजूद पति पत्नी को गोली मार दी जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत को देखते हुए लोक नारायण हॉस्पिटल में रेफर किया गया है.

जिले के डीसीपी के मुताबिक स्वरूप नगर थाना पुलिस को बुधवार देर शाम एक दंपति को गोली मारने की पीसीआर कॉल मिली थी. पता चला कि दंपत्ति पर फायरिंग की गई और पति की मौत हो गई. पत्नी की हालत गंभीर है. दोनों की पहचान कादी बिहार निवासी अशोक 42 वर्ष ओर रचना 40 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक अशोक ट्रक ड्राइवर का काम करता था.

उनका बेटा संदीप नजदीक के इलाके के रहने वाले दिनेश चंद उर्फ गोलू के साथ रहता था. संदीप ने गोलू के पास जाना बंद कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर बुधवार शाम गोलू अपने 3 अन्य साथियों के साथ संदीप के घर आया और संदीप के माता-पिता पर गोली चला दी. जिससे संदीप के पिता अशोक की मौत हो गई, जबकि संदीप की मां रचना को इलाज के लिए बड़े हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में कुछ पैसे का लेन-देन का मामला भी सामने आया लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला उपयुक्त ने कई टीमें बनाई है.


ये भी पढ़ें: Ranchi News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चाकू घोंपकर बेरहमी से मारा, 10 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago