देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में गुलाम नबी आज़ाद को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली… शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद को फ़ोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके “शीघ्र स्वस्थ होने” की कामना की. गुलाम नबी आज़ाद इस वक्त खाड़ी देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वर्तमान में चिकित्सकीय देखरेख में हैं. भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की.

प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने और उसका पर्दाफाश करने के लिए कुवैत गया था. यात्रा के दौरान बीमार होने के बाद गुलाम नबी आज़ाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पांडा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के आधे रास्ते में गुलाम नबी आज़ाद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उनकी हालत स्थिर है, वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं और उन्हें कई परीक्षण और प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.”

76 वर्षीय जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा, “यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि कुवैत में भीषण गर्मी के कारण मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ने के बावजूद, ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूँ और ठीक हो रहा हूँ. सभी टेस्ट के नतीजे सामान्य हैं. आपकी चिंता और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद – यह वास्तव में बहुत मायने रखता है!”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

31 seconds ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

5 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

8 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

43 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

43 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

46 minutes ago