Ranchi Murder News: झारखंड में रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना उजागर हुई है. यहां एक औरत ने अपने प्रेमी शाहिद के साथ मिलकर अपने पति की निर्ममता से हत्या करा दी. संवाददाता ने बताया कि यह घटना 19 मई को सर्वोदयनगर रोड नंबर 8 में अंजाम दी गई थी.
जानकारी के मुताबिक, सर्वोदयनगर रोड नंबर 8 में तनु लकड़ा नाम की महिला ने अपने प्रेमी शाहिद और उसके साथी सतीश बैठा के साथ मिलकर अपने पति रमेश उरांव की चाकू मारकर हत्या कर दी. शुरूआत में ये पता नहीं चला था कि रमेश को किसने मारा है, इसका खुलासा अभी हुआ है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमेश की सांसें चल रही थीं, और इलाज के दौरान रिम्स में उनकी मौत हो गई. रांची पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. रांची एसएसपी चन्दन सिन्हा ने बताया कि यह जघन्य हत्या की साजिश थी, जिसमें मृतक की पत्नी मुख्य आरोपी है.
एसएसपी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी. इस बीच, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रियता को देखते हुए लोग कानून पर भरोसा जता रहे हैं.
यह भी पढ़िए: कैब ड्राइवर ने कार के बोनट पर बैठे व्यक्ति को कई किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस ने कर दिया इलाज…देखें वीडियो
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


