देश

Bihar Election 2025: राहुल-तेजस्वी को जननायक कहे जाने पर तेज प्रताप ने कहा- जो लोग खुद को जननायक…

Bihar Election 2025: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल और तेजस्वी को ‘जननायक’ कहे जाने पर तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने दम पर कुछ कर सकें तो उन्हें जननायक कहने पर विचार किया जा सकता है.

सच्चे जननायक कौन हैं?

पटना में राजद कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव को ‘बिहार का नायक’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “सच्चे जननायक कौन हैं? कर्पूरी जी, लोहिया जी, अंबेडकर और महात्मा गांधी, ये जननायक हैं. लेकिन जो लोग खुद को ‘जननायक’ कह रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.”

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद को भी ‘जननायक’ बताया. हालांकि, तेजस्वी यादव के साथ-साथ राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ऊपर छत्रछाया है. अपने बलबूते पर कुछ करके दिखाएंगे तब मानेंगे.”

उन्होंने यह भी कहा, “मेरे ऊपर (पिता लालू प्रसाद) की छत्रछाया नहीं है. मेरे ऊपर बिहार की गरीब जनता और यहां के युवाओं की छत्रछाया है, जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं.”

तेजस्वी को जननायक बनने में लगेगा समय

इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रधान महासचिव और लालू प्रसाद यादव के करीबी अब्दुल बारी सिद्दीकी भी तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ बताने पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जननायक बनने में समय लगेगा.

‘तेजस्वी यादव को जननायक के रूप में पेश किया जा रहा है’, इस सवाल पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आईएएनएस से कहा, “तेजस्वी को लालू यादव की विरासत मिली है और वे पिछड़े वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें समय लगेगा.”

राजद नेता ने यह भी कहा था कि अगर वे कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव के आदर्शों व दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते रहेंगे और उन पर कायम रहेंगे तो जनता उन्हें निश्चित रूप से ‘जन-रक्षक’ के रूप में पहचानेगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: महापर्व छठ के बाद बिहार के चुनाव प्रचार में आएगी तेजी, राहुल गांधी और प्रियंका भी मैदान में उतरेंगे

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago