देश

IIFA 2025: गुलाबी नगरी में जुटे सिनेमा के सितारे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में आईफा 2025 होना ऐतिहासिक क्षण

राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि जयपुर, जिसे गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है, आईफा अवॉर्ड्स 2025 के भव्य आयोजन का साक्षी बन रही है. यह पहला मौका है जब इस प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड समारोह की सिल्वर जुबली भारत में मनाई जाएगी. इससे पहले, कोविड-19 के दौरान ही एक बार इसका आयोजन देश में हुआ था. इस बार, पूरी दुनिया की नजरें इस ऐतिहासिक आयोजन पर टिकी रहेंगी. जयपुर में 8 और 9 मार्च 2025 को आईफा 2025 का आयोजन किया जा रहा है. एयरपोर्ट पर फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब हैं और फिल्मी सितारे जयपुर के पर्यटन, स्वागत-सत्कार, आवभगत का लुत्फ उठाने के लिए बेकरार हैं.

इस अवसर पर आज 8 मार्च 2025 को जयपुर में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-
“आज राजस्थान के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है. यह केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक है, जिससे राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग में नई पहचान मिलेगी.”

आईफा अवॉर्ड्स के इस आयोजन से राजस्थान फिल्म शूटिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग और लाइव इवेंट्स के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा.

भारत को ग्लोबल मनोरंजन हब बनाने की ओर एक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक मनोरंजन और सांस्कृतिक उद्योग का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है. आईफा 2025 इसी विजन का एक सशक्त प्रतिबिंब है.

राजस्थान के ऐतिहासिक किले, महल, खूबसूरत झीलें, सुनहरी रेत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इसे फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श शूटिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं. पिछले एक साल में ही 61 से अधिक वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन फिल्म, फीचर फिल्म, टीवी शो, टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान में हो चुकी है, यानी लगभग हर हफ्ते कोई न कोई शूटिंग यहां चल रही थी.

डेस्टिनेशन वेडिंग और कॉन्सर्ट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

  • जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और शेखावाटी जैसे क्षेत्र न केवल फिल्म निर्माताओं की पसंद बन रहे हैं, बल्कि डेस्टिनेशन वेडिंग और ग्रैंड इवेंट्स के लिए भी विश्व प्रसिद्ध हो रहे हैं.
  • राजस्थान सदियों से अपनी भव्यता, शाही विरासत और राजसी आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध रहा है.
  • हर साल हजारों शादियां राजस्थान के महलों, किलों, हवेलियों और होटलों में होती हैं.
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटी भी राजस्थान को अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए चुन रहे हैं.
  • देश की 75% हेरिटेज प्रॉपर्टी राजस्थान में हैं, जो इसे डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे आकर्षक स्थल बनाती हैं.
  • शादियों एवं ऐसे अन्य भव्य आयोजनों से होटल, पर्यटन, स्थानीय कारीगरों और पारंपरिक हस्तशिल्प उद्योग को बड़ा लाभ हुआ है.

राजस्थान: सिनेमा की दुनिया का पसंदीदा डेस्टिनेशन

चित्तौड़गढ़ किले में फिल्माए गए गाइड फिल्म के गीत ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ और आमेर के शीश महल में फिल्म मुगल-ए-आजम के गीतों की यादें आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसी हैं.

राजस्थान में शूट हुई कुछ प्रमुख फिल्में:
– बाजीराव मस्तानी – आमेर पैलेस, जयपुर
– जोधा अकबर – आमेर किला, आमेर
– बजरंगी भाईजान – मंडावा, झुंझुनू
– राम-लीला – उदयपुर
– पीके – मंडावा, झुंझुनू
– हाईवे – बीकानेर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पांच फिल्में:
– जेम्स बॉन्ड: अक्टोपसी (उदयपुर, झील पिछोला, लेक पैलेस)
– द फॉर पवेलियन्स (सामोद पैलेस, राजस्थान)
– हीट एंड डस्ट (उदयपुर, जयपुर)
– हॉली स्मोक (पुष्कर)

फिल्म इंडस्ट्री के लिए राजस्थान क्यों खास?

सुनहरी रेत, विशाल किले, शांत झीलें, वन्य जीव अभयारण्य और जीवंत ग्रामीण जीवन—फिल्मकारों के लिए एक परफेक्ट बैकड्रॉप
बेहतरीन कनेक्टिविटी – जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, किशनगढ़, जैसलमेर, बीकानेर सभी हवाई मार्ग से जुड़े हैं
सिंगल विंडो सुविधा – सभी फिल्म परमिशन 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन जारी हो जाती हैं
वन्य जीव आधारित फिल्मों के लिए परफेक्ट लोकेशन – रणथंभौर, सरिस्का, जवाई और झालाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिल्म निर्माताओं से अपील की –  “राजस्थान में फिल्म बनाना केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक अनुभव है – जहां प्रकृति, इतिहास, और संस्कृति आपके हर दृश्य को अमर कर देती है. राजस्थान की धरती आपको बुला रही है. आइए, अपनी कहानियों को राजस्थान के रंगों में रंगें!”

सितारों का यह महाकुंभ गुलाबी नगरी में यादगार बनने जा रहा है. भारतीय सिनेमा के दिग्गजों की मौजूदगी से जयपुर रोशन होगा, और राजस्थान विश्व मंच पर अपनी सांस्कृतिक छाप और गहरी करेगा.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

24 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago