FIR against IIT Baba: प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आए ‘IIT बाबा’ अभय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जयपुर पुलिस ने उन्हें गांजा रखने के आरोप में हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
अभय सिंह ने मुंबई IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. बाद में उन्होंने कनाडा में नौकरी भी की. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने आध्यात्म की राह चुन ली. प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के बाद वह पूरे देश में चर्चा में आ गए थे. लेकिन अब वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी थी. यह पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. जांच में पता चला कि वह जयपुर के रिद्धि-सिद्धि पार्क क्लासिक होटल में ठहरे हुए हैं. पुलिस ने होटल पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…