Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IIT Baba अभय सिंह के पास मिला गांजा, जयपुर में FIR दर्ज

जयपुर पुलिस ने ‘IIT बाबा’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. जांच के दौरान बाबा के पास से मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ.

FIR against IIT Baba

FIR against IIT Baba: प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आए ‘IIT बाबा’ अभय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जयपुर पुलिस ने उन्हें गांजा रखने के आरोप में हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

कौन हैं ‘IIT बाबा’ अभय सिंह?

अभय सिंह ने मुंबई IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. बाद में उन्होंने कनाडा में नौकरी भी की. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने आध्यात्म की राह चुन ली. प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के बाद वह पूरे देश में चर्चा में आ गए थे. लेकिन अब वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं.

सोशल मीडिया पोस्ट से हरकत में आई पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी थी. यह पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. जांच में पता चला कि वह जयपुर के रिद्धि-सिद्धि पार्क क्लासिक होटल में ठहरे हुए हैं. पुलिस ने होटल पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital