IIT बॉम्बे एग्जाम हॉल CCTV फुटेज
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के आत्महत्या मामले में एक नया और बेहद अहम मोड़ आया है. इस घटना से जुड़ा हुआ पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सीधे तौर पर एग्जाम हॉल के अंदर का है. इस 54 सेकंड के वीडियो ने इस पूरे मामले में जांच की दिशा को एक नई रफ्तार दे दी है.
सामने आए इस वीडियो में साहिल वाकोडे क्लासरूम की पहली बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. फुटेज के मुताबिक, परीक्षा के दौरान कुछ ही देर बाद एक प्रोफेसर उनके पास आते हैं और उनसे कुछ बात करते दिखाई देते हैं. इसके बाद साहिल अपनी बेंच से उठते हैं और प्रोफेसर के साथ उनकी कुछ बातचीत होती है.
वीडियो में आगे दिखता है कि साहिल कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन प्रोफेसर को सौंप रहे हैं. जांच एजेंसियों के हाथ लगा यह अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी सबूत माना जा रहा है. अधिकारी इस बात की गहराई से छानबीन कर रहे हैं कि परीक्षा खत्म होने से ठीक पहले के आखिरी 20 मिनटों में क्लासरूम के अंदर असल में क्या-क्या हुआ था. वीडियो में क्लास के भीतर तीन सुपरवाइज़र भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं.
जांच में यह बात भी सामने आई है कि अपनी जान देने से कुछ ही घंटे पहले साहिल ने फोन पर अपनी एक महिला मित्र से लंबी बातचीत की थी. सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत के दौरान साहिल ने किसी भी तरह की जातिगत प्रताड़ना या उत्पीड़न का कोई जिक्र नहीं किया था.
उस कॉल के दौरान साहिल काफी डरे और पछतावे में लग रहे थे. उन्होंने अपनी दोस्त से कहा था, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई और मेरा पेपर भी बिल्कुल अच्छा नहीं हुआ है.” इस फोन कॉल के कुछ ही देर बाद उन्होंने हॉस्टल के कमरे में यह खौफनाक कदम उठा लिया. साहिल की इस अचानक मौत से उनकी वो महिला दोस्त गहरे सदमे में है. यहाँ तक कि इस बुरी खबर को सुनकर उन्हें पैनिक अटैक आ गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
आपको बता दें कि 18 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के पवई स्थित हॉस्टल के कमरे में साहिल वाकोडे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. इस दर्दनाक घटना के बाद से ही संस्थान के अंदर और बाहर काफी हंगामा मचा हुआ है.
परिवार और छात्र संगठनों के आरोपों के बाद, आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला पर साहिल को जाति के आधार पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है. बढ़ते दबाव के बाद प्रोफेसर को फिलहाल छुट्टी पर भेज दिया गया है. वहीं, इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एक तरफ जहां मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच तेजी से तफ्तीश कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ संस्थान ने भी एक 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है जो हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- बिहार के समस्तीपुर में जमुई पार्ट-2! फोटो ले रही लड़की से दिनदहाड़े बदसलूकी, VIDEO हुआ वायरल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…