IIT Kanpur suicide case: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में फिर एक छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इस बार परिसर में स्थित बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से कूदकर एक छात्र ने जान दे दी. जोकि कॉलेज से अर्थ साइंस में PHD कर रहा था. सूचना मिलते ही मैनेजमेंट ने छात्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं जान देने वाले छात्र की पहचान रामस्वरूप ईश्वरम नाम से हुई है.
कॉलेज से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे रामस्वरूप ईश्वरम नाम का छात्र कॉलेज परिसर की छठी मंजिल पर चढ़ गया. वहां वह थोड़ी देर रुका और फिर नीचे की ओर छलांग लगा दी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
IIT कानपुर के उप निदेशक प्रो. ब्रजभूषण ने इस संबंध में बताया कि छात्र शादीशुदा था. वह कैम्पस में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था. कॉलेज से वह अर्थ साइंस में पीएचडी कर रहा था. घटना के बाद से पूरे IIT परिवार दुःख में है.
यह भी पढ़ें: लंदन में तिलक लगाना बना अपराध! जानिए स्कूल छोड़ने के लिए क्यों मजबूर हुआ हिंदू बच्चा?
देखा जाए तो IIT कानपुर कैंपस में छात्रों के सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दो वर्षों में आठ छात्रों ने सुसाइड किया है. IIT प्रबंधन व प्रोफेसर्स कैंपस में बेहतर माहौल होने का दावा करते हैं. लेकिन सुसाइड के आंकड़े दावों की सच्चाई बताते हैं.
वहीं, वर्ष 2025 में IIT कानपुर कैंपस के अंदर तीन छात्रों व एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने सुसाइड किया था. दिसम्बर, 2023 से जनवरी, 2024 तक तीन छात्रों ने आत्महत्या की थी. इन आत्महत्याओं के पीछे अन्य छात्र दबी जुबान में पढ़ाई का तनाव बताते हैं. IIT के काउंसलर्स का कहना है कि एवरेज स्टूडेंट्स का स्माल परसेंटेज है, वो कहीं न कहीं पढ़ाई के अतिरिक्त दबाव में आकर ही सुसाइड करने की ओर अपने कदम बढ़ा देते हैं.
पुलिस उपायुक्त कानपुर के मुताबिक, शुरूआती जांच में अभी तक यही सामने आया है कि छात्र को डिप्रैशन की समस्या थी. कई बार इनकी काउंसलिंग भी हो चुकी है. अभी छात्र की पत्नी और बेटी से भी पुलिस बातचीत जारी है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…