फैक्ट चेक

पिता राजीव गांधी की समाधि से पैसे उठाते दिखे राहुल गांधी, जानें वायरल वीडियो का सच

राहुल गांधी अक्सर ही सोशल मीडिया के मीम पेज पर दिख ही जाते है. इसी बीच एक बार फिर राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि वो अपने पिता के समाधि से पैसे उठा रहे हैं. अब ये सवाल उठता है कि क्या वाकई में ऐसा हुआ है. आइए जानते है.

क्या है वायरल पोस्ट?

दरअसल, फेसबुक के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया था, जिससे उसने दावा किया कि ये तो समाधि पर चढ़े पैसे भी उठा लेता है…ये प्रधानमंत्री.

अब इस वीडियो को कई अन्य यूजर भी इसी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं.

क्या है सच?

दावे की सच्चाई को जानने के लिए हमने इसकी जांच शुरू की. जांच के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया. सर्च में हमें वीडियो की ओरिजिनल क्लिप मिलती है, जिसे 21 मई 2025 को पोस्ट किया गया था. इस वीडियो के साथ कैप्शन में ये भी लिखा था कि बेहद इमोशनल वीडियो…राहुल गांधी जी ने अपने पिता राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के बाद वीर भूमि से कुछ फूलों की पंखुड़ियां उठाईं.

इसी क्रम में हमारी टीम को सर्च में उत्तराखंड कांग्रेस के एक्‍स हैंडल पर अपलोड किया हुआ एक वीडियो मिलता है. उस पोस्ट के साथ भी भावुक लाइन लिखी होती है. वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा होता है, ‘जब @RahulGandhi जी द्वारा #राजीव_गांधी जी की याद में समाधि से उठाया एक फूल बहुत कुछ कह गया…’

इस दावे को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी स्पष्ट किया कि यह केवल संकुचित मानसिकता है जो एक बेटे की भावना को गलत रंग देने की कोशिश कर रही है. समाधि से फूल उठाना एक व्यक्तिगत और भावनात्मक लगाव का प्रतीक है, न कि कोई वित्तीय लेन-देन.

बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी के किसी वीडियो को क्रॉप करके या एडिट करके पेश किया गया हो. इस वीडियो को पिछले साल भी इसी तरह के झूठे दावों के साथ फैलाया गया था, जिसका खंडन तभी कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: क्या भारत में ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे हैं ये बच्चे? जानें ‘अंदरूनी खतरे’ जैसे दावे के साथ वायरल हो रहे वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago