देश

सितंबर में पूरे भारत में नॉर्मल से अधिक बारिश होने की संभावना, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

September 2025 Weather: इस साल देश के कई हिस्सों में पहले ही भारी बारिश की वजह से आपदाएं आ चुकी हैं. इसी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है.

भारतीय मौसम के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सोमवार और मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया ह. इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. विशेष रूप से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का पूर्वानुमान है.

इन राज्यों में होगी और भी ज्यादा बारिश

वहीं राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हैवी रेनफॉल एक्टिविटी रहेगी और एक-दो दिनों बाद मौसम नॉर्मल रहने का अनुमान है.

आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 1 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (221 सेमी) होने की संभावना है.

3 से 6 सितंबर तक कैसा होगा मौसम

इसके अलावा, 3 से 6 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही, 4 और 5 सितंबर को गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक बारिश (221 सेमी) के साथ भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (12-20 सेमी) दर्ज की गई है.

आईएमडी ने बताया कि जम्मू, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम प्रिंसिपल का लव जिहाद! 7वीं की छात्रा से बोला- तुमसे प्यार है, मेरी बेगम बन जाओ, पढ़ें बच्ची को दिया लव लेटर

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

16 seconds ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

3 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

26 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

42 minutes ago