देश

मानसून का डबल अटैक: गर्मी से राहत, जान पर बनी आफत! जानें दिल्ली-यूपी समेत देश में मौसम का क्या हाल?

IMD Rain Alert 7 July 2026: देश के आधे से ज्यादा हिस्से में मानसून अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है. एक तरफ जहां मानसून की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, हिसार और भटिंडा को पार करते हुए आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण झारखंड और उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी इलाकों के ऊपर एक बेहद शक्तिशाली डिप्रेशन यानी वेदर सिस्टम बन गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार इस डबल अटैक के कारण अगले तीन दिनों तक देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में मानसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिलेगा.

लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन अब आसमानी आफत ने जान जोखिम में डाल दी है. मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के 22 राज्यों के लिए भारी बारिश, वज्रपात और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी का महा-अलर्ट जारी कर दिया है.

70 किलोमीटर की स्पीड से कांपेंगे मैदानी इलाके

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस नए डिप्रेशन के कारण बंगाल की खाड़ी से लेकर मध्य भारत तक मौसम पूरी तरह उग्र हो चुका है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र के हालात इतने खराब हैं कि आईएमडी ने आज 7 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है. मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जो कमजोर संरचनाओं, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

दिल्ली-एनसीआर में 9 जुलाई तक आंधी-पानी की आफत

राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है. दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने आज 7 जुलाई की सुबह और दोपहर को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आंधी और बारिश का यह सिलसिला 8 और 9 जुलाई को भी लगातार जारी रहने वाला है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.

देख के बड़े-बड़े शहरों के क्या हैं हाल?

शहर अधिकतम तापमान (7 जुलाई) न्यूनतम तापमान (7 जुलाई)
दिल्ली 34°C 29°C
मुंबई 28°C 27°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 31°C 29°C
लखनऊ 33°C 27°C
पटना 31°C 28°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 28°C 25°C
जयपुर 34°C 28°C
शिमला 27°C 21°C
नैनीताल 24°C 21°C

यूपी और बिहार में 12 जुलाई तक कड़ा पहरा

उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का लंबा अलर्ट जारी किया है. यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ और बरेली सहित पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 7 से 12 जुलाई तक व्यापक बारिश की संभावना है. आज यूपी में 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में भी 12 जुलाई तक मौसम का मिजाज बेहद सख्त रहेगा. बिहार में आज आंधी और बिजली गिरने की भारी आशंका जताई गई है, जबकि 9 से 12 जुलाई के बीच कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा करने वाली मूसलाधार बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें- मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में चार राज्यों से हटाए गए 22 लाख नाम, विपक्ष ने उठाए सवाल

राजस्थान और झारखंड में थमेगी रफ्तार

राजस्थान और झारखंड में इस नए डिप्रेशन का सबसे सीधा असर देखने को मिल रहा है. राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे जिलों में 12 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी राजस्थान में 9 जुलाई तक कहीं-कहीं बहुत भारी और 10 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

दूसरी तरफ झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग में भी 12 जुलाई तक मानसून का पहरा रहेगा. झारखंड में 10 जुलाई तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट और बिजली गिरने का अलर्ट है.

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का बढ़ा खतरा

पहाड़ी राज्यों में मानसून की इस एंट्री ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में 12 जुलाई तक व्यापक बारिश होगी, जबकि आज कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और चमोली में भी 12 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग और बारामूला में भी 12 जुलाई तक 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पहाड़ों पर लगातार होने वाली इस मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

42 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago