देश

देश में मौसम का बदला मिजाज: कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश का खतरा, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ राज्यों में लू चलने के आसार हैं, तो कुछ जगहों पर बारिश और आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है.

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप

IMD के अनुसार, 13 से 18 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. अप्रैल से जून 2025 तक देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है.

वहीं  दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है. दिल्ली में अप्रैल के मध्य तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो अब तक के रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है.

इन राज्यों में लू चलने का अलर्ट

14 और 15 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में लू का असर दिख सकता है. वहीं 16 से 18 अप्रैल के बीच पंजाब और हरियाणा में भी लू चलने की आशंका है. पूर्वी राजस्थान में 16 से 19 अप्रैल तक गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं.

कुछ इलाकों में बारिश और आंधी का खतरा

एक तरफ देश के कई हिस्से तेज गर्मी से जूझ रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी हुई है. बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, केरल और असम सहित कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें.

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम

अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तरी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली में फिर बढ़ी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में 14 अप्रैल को मौसम साफ रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिनभर आसमान साफ रहेगा. गर्मी का असर भी महसूस होगा. इस दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 15 अप्रैल को भी मौसम साफ ही रहेगा.

हालांकि तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को गर्मी और धूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: “हरियाणा और हिसार से मेरी बहुत सारी यादें जुड़ी हैं”, PM Modi ने Hisar To Ayodhya फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

26 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago