आस्था

पत्नी के गुस्सा होने पर क्यों डर जाते हैं पति, जानें कब और कैसे शुरू हुआ यह सिलसिला

पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर तकरार होना आम बात है. चाहे वो पति का देर से घर लौटना हो या किसी खास दिन को भूल जाना- पत्नी नाराज होती है और पति डरते हैं. यह सिलसिला आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना है, जिसकी एक झलक हमें हिन्दू पुराणों में देखने को मिलती है. ऐसी ही एक प्रसिद्ध कथा देवी सती और भगवान शिव से जुड़ी है.

यह कथा देवी सती से शुरू होती है, जिन्होंने अपने पिता दक्ष प्रजापति की इच्छा के विरुद्ध जाकर भगवान शिव से विवाह किया था. लेकिन दक्ष भगवान शिव को पसंद नहीं करते थे और हमेशा उन्हें अपमानित करने के अवसर खोजते रहते थे. एक बार दक्ष ने एक बड़ा यज्ञ आयोजित किया जिसमें सभी देवी-देवताओं और ऋषियों को आमंत्रित किया, लेकिन भगवान शिव और सती को नहीं बुलाया.

दस महाविद्याओं का प्रकट होना और शिवजी की घबराहट

जब यह बात सती को पता चली, तो उन्होंने यज्ञ में जाने की इच्छा जताई. भगवान शिव ने सती को कई बार समझाया कि बिना निमंत्रण के जाना उचित नहीं, लेकिन सती अपने पिता के यहां जाने की जिद पर अड़ गईं. उनका मानना था कि पिता के घर जाने के लिए आमंत्रण की जरूरत नहीं होती.

शिवजी के बार-बार मना करने पर देवी सती को इतना क्रोध आया कि वे आदिशक्ति रूप में प्रकट हो गईं. उन्होंने अपने क्रोध से दसों दिशाओं से दस शक्तियों को उत्पन्न किया, जिन्हें हम आज दश महाविद्याएं कहते हैं. इन शक्तियों ने चारों ओर से शिवजी को घेर लिया. स्थिति ऐसी बन गई कि शिवजी भी क्षणभर के लिए घबरा गए.

पतियों के डर की पौराणिक शुरुआत?

कहा जाता है कि यहीं से पति द्वारा पत्नी के क्रोध से डरने की परंपरा की शुरुआत मानी जाती है. आखिरकार शिवजी ने सती को यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी. यह कथा न केवल पौराणिक महत्व रखती है बल्कि आज के वैवाहिक रिश्तों की एक दिलचस्प झलक भी पेश करती है.

Aarika Singh

Recent Posts

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

56 minutes ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

1 hour ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

1 hour ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

1 hour ago

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…

1 hour ago