झारखंड के साहिबगंज जिले स्थित बारहरवा रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. यहां 500-500 रुपये के कुल 4 लाख 12 हजार रुपये मूल्य के जाली भारतीय करेंसी जब्त की गई है. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि एक स्थानीय निवासी है.
जानकारी के अनुसार, धनबाद रेल पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बारहरवा स्टेशन पर कुछ संदिग्ध जाली नोटों के साथ देखे गए हैं. सूचना के आधार पर बारहरवा रेल पुलिस ने स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी. सुबह के समय दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और तलाशी के दौरान उनके पास से जाली नोट बरामद किए गए.
पुलिस ने जिन तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें पंजाब के तीर्थ सिंह और इंद्रप्रीत सिंह शामिल हैं. ये दोनों झारखंड और बिहार के रास्ते जाली नोटों को पंजाब तक पहुंचाने का काम कर रहे थे. तीसरा आरोपी कालू घोष, बारहरवा मिर्जापुर का निवासी है, जो एक कुरियर एजेंसी में काम करता था और इस नेटवर्क से स्थानीय स्तर पर जुड़ा हुआ था.
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये जाली नोट पश्चिम बंगाल के फरक्का से प्राप्त किए जाते थे और फिर इन्हें अन्य राज्यों में खपाने की योजना बनाई जाती थी. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और उसके पीछे काम कर रहे सिंडिकेट की जांच में जुट गई है.
गौरतलब है कि साहिबगंज जिले का उधवा, राजमहल और बारहरवा पहले भी जाली नोटों की तस्करी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. यह ताजा कार्रवाई साबित करती है कि इस क्षेत्र में नकली करेंसी का नेटवर्क आज भी सक्रिय है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Tiger Triumph 2025: भारत-अमेरिका मानवीय राहत अभ्यास आंध्र प्रदेश में हुआ समाप्त
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…