अमरोहा
रिपोर्ट;-अरूण चाहल
लखनऊ. अमरोहा में एक के बाद एक सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है. रविवार को आयोजित समारोह में 2022 में निकाह कर चुकी महिला भी शादी करने पहुंची थी. कागजों की जांच में महिला को पकड़ा तो 145 जोड़े और भाग गए. हालांकि, बाद में 190 जोड़ों की शादी कराई गई. माना जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से सभी जोड़े भाग निकले. सीडीओ ने पकड़े गए जोड़े के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
अमरोहा के हसनपुर इलाके के सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 335 जोड़ों का विवाह होना था. दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा और दुल्हन तैयार होकर पंडाल में पहुंच चुके थे. वर व वधू पक्ष के परिजन व रिश्तेदार भी समारोह में माैजूद थे. शादी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचने का इंतजार हो रहा था. इस बीच सीडीओ अश्विनी कुमार समारोह में पहुंचे और जोड़ों का सत्यापन करने लगे. उन्होंने हसनपुर ब्लॉक के पंडाल में शादी के लिए पहुंचे पहले से शादीशुदा जोड़े को पकड़ लिया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. सीडीओ ने फर्जी जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, एडीओ समाज कल्याण ने फर्जी जोड़े के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल महिला और युवक पुलिस की हिरासत में हैं. उधर, फर्जी जोड़ा पकड़े जाने की सूचना से समारोह में हड़कंप मच गया. इस बीच समारोह में शादी करने आए 335 जोड़ों में से 145 और भाग निकले.
अमरोहा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के मामले में कहा कि गजरौला और हसनपुर में 22 और 23 फरवरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया था , जो हमारा लक्ष्य था उसके क्रम में 22 को दो जगह और 23को हसनपुर तहसील का कार्यक्रम रखा गया था, इसमें 22 तारीख को गजरौला में एक ऐसा प्रकरण निकाला जिसमें प्रियंका नाम की एक लड़की जिसकीशादी हुई थी और लड़का आने से मना कर दिया तो उसने भाई के मित्र के साथ इस विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया उस समय तो यह पता नहीं लग पाया लेकिन मीडिया के द्वारा जानकारी हुई तो हमने उसकी जांच कराई बाद में उसे पर एफआईआर कराई इसके अलावा हमने ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के लिए भी जिलाधिकारी को संस्तुति भेज दी.
ऐसी एक घटना हसनपुर में निकल कर आई एक अल्पसंख्यक वर्ग की महिला जो जिसकी पति से अनबन थी उसने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया था, और जब उसकी जांच की गई तो पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है उसे पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया इस मामले में इस तरह के जो लोग हैं बिचौलिए गलत तरीके से धन लाभ कमाने वाले उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी भविष्य में ऐसा ना हो उसके लिए पात्रता का विशेष ध्यान रखाजाएगा , समाज कल्याण विभाग की भी ऐसी लापरवाही निकाल कर आई है तोउसके खिलाफ भी हम लिख कर देंगे , जब मुख्य विकास अधिकारी से पूछा गया कि हसनपुर में कुछ जोड़े वहां से भाग गए तो उन्होंने इस पर पल्ला झाड़ लिया और कहां किया था तो नहीं है , हमने पूरी टीम लगाकर ऐसे की जांच अच्छे से कराई थी, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार ने यह भी कहा कि मेरा सभी से संदेश है कि जो पात्र व्यक्ति हैं वही योजना का लाभ लेने का काम करें अपात्र व्यक्ति अगर ऐसा करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…