Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amroha News

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा और तरन्नुम को गिरफ्तार किया है. मुरादाबाद की रहने वाली इन दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी बरामदगी की है.

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके वालों को कथित तौर पर कमरे में बंद कर पीटा गया. मारपीट में दो लोग गंभीर घायल हुए, इसके बाद विवाद रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया और पत्थरबाजी से अफरा-तफरी मच गई.

up news: अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में हाईस्कूल छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने गांव के एक युवक पर लंबे समय से पीछा करने और कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Amroha News: अमरोहा के गजरौला में खाद्य विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही बर्फी फैक्ट्री पर छापा मारकर 7 कुंतल से ज्यादा संदिग्ध मिठाई बरामद की. खाद्य विभाग ने मिठाई को खाने योग्य नहीं पाए जाने पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया, जबकि संचालक फरार हो गया.

Amroha Car Washing Center: अमरोहा के गजरौला में कार वॉशिंग सेंटर पर पैसे मांगने को लेकर विवाद के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कार से हमला करने का आरोप लगा है. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आरोपों और वीडियो की सच्चाई स्पष्ट होगी.

Amroha illegal arms factory busted: अमरोहा के रजबपुर थाना पुलिस ने गांव कालाखेड़ा के पास अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मौके से 8 तैयार तमंचे, अधबने हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ, जबकि एक आरोपी फरार है.

अमरोहा के नौगांवा सादात इलाके में दूसरे पक्ष को झूठे केस में फंसाने की साजिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. कोर्ट केस वापस न लेने पर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही एक युवक ने खुद को घायल दिखाने के लिए दीवार में अपना सिर मार लिया.

Amroha leopard rescue: अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के मुकारमपुर गांव में खेत की तारबंदी में एक तेंदुआ फंसा मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभियान जारी है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बकरीद की नमाज के बाद ईदगाह के मौलाना ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बड़ी मांग उठाई है. उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि गाय करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है, इसलिए गो-हत्या, गो-मांस की बिक्री और तस्करी करने वालों को सीधे फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

अमरोहा के लकड़ा चुंगी इलाके में बच्चों के विवाद के बाद एक युवक ने किशोरी के साथ मारपीट कर दी, जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही अमरोहा पुलिस ने आरोपी अदनान उर्फ अड्डू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों पक्षों में समझौता होने की भी जानकारी है।