दुनिया

बांग्लादेश में वायुसेना अड्डे पर बदमाशों का हमला, कई राउंड चलाईं गोलियां

बांग्लादेश में कई बदमाशों ने देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर कॉक्स बाजार में स्थित वायुसेना अड्डे पर घात लगाकर हमला किया. यह घटना मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के लिए एक और झटका है जिस पर लगातार आरोप लग रहा है कि वह देश में जारी अराजकता को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही. बांग्लादेश सशस्त्र बलों के मीडिया प्रभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि कॉक्स बाजार में वायु सेना बेस से सटे समिति पारा के कुछ बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया. वायु सेना इस संबंध में जरूरी कार्रवाई कर रही है.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं. वायु सेना के जवानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे प्रदर्शनकारियों पर कई राउंड गोलियां चलाईं. एक स्थानीय पत्रकार ने बताया, “यह घटना तब हुई जब डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से वायु सेना क्षेत्र छोड़ने और खुरुश्कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट में जाने के लिए कहा.”

ताजा हिंसक घटना एक बार फिर बांग्लादेश में बढ़ती अशांति को उजागर करती है. अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से देश की कानून व्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही है और हिंसक घटनाओं का सिलिसिला जारी है.

रविवार को कई जगह प्रदर्शन हुए

रविवार को राजधानी में छात्रों ने हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने में अंतरिम सरकार की नाकामी से नाराज होकर विरोध मार्च निकाला. ढाका के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों जैसे जगन्नाथ विश्वविद्यालय, ईडन कॉलेज, गवर्नमेंट टिटुमिर कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लिबरल आर्ट्स बांग्लादेश (यूएलएबी) और बीआरएसी यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन हुए.

छात्रों ने नारे लगाए, ‘सरकार जागो!, ‘चुप्पी खत्म करो, बलात्कारियों को सजा दो!’, ‘हिंसा बंद करो, महिलाओं की रक्षा करो!’ और ‘बलात्कारियों को फांसी दो!’. अपराधों को रोकने में प्रशासन की नाकामी का हवाला देते हुए, छात्रों ने बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार के इस्तीफे की भी मांग की. छात्रों ने पिछले 48 घंटों में बलात्कार की घटनाओं की खतरनाक संख्या पर सरकार पर निशाना साधा और इसे चरम अराजकता का सबूत बताया.

पिछले सप्ताह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता मोहम्मद बाबुल मिया की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस महीने की शुरुआत में, बांग्लादेश में खुलना यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (केयूईटी) में हिंसक झड़पों में 100 से अधिक छात्र घायल हो गए थे.

वहीं अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक घटनाएं लगातार जारी हैं. ऐसे हालात ने दक्षिण एशियाई देश में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. कई लोगों ने यूनुस के इस्तीफे की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

13 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

24 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

25 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

30 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

55 minutes ago

12 नवंबर को विशाखापत्तनम पहुंचेंगे अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर…

1 hour ago