देश

Uttar pradesh: दलित युवक को जमीन पर गिराकर दबंग ने मुंह में किया पेशाब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने कही ये बात…

मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड की तरह ही यूपी के सोनभद्र जिले से भी एक आदिवासी के मुंह में पेशाब करने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति घर से निकलकर जमीन पर पड़े युवक के मुंह में पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

दलित युवक के मुंह में किया पेशाब

वायरल वीडियो ओबरा विधानसभा के जुगैल थाना इलाके के घटिहटा गांव के टोला कुसपरवा का बताया जा रहा है. जहां पर ओबीसी समुदाय के जवाहर पटेल ने अपने साथी के साथ मिलकर गावं के रहने वाले दलित अदिवासी गुलाब कोल के मुंह पेशाब किया.

यह भी पढ़ें— Delhi Flood LIVE Updates: बाढ़ की चपेट में दिल्ली के कई इलाके; तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गुलाब कोल के मुंह में पेशाब करने का वीडियो किसी ने दूर से बना लिया था. जिसे बाद में वायरल कर दिया गया. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाहर पटेल और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़ित दोनों एकदूसरे के परिचित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

30 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

43 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

54 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago