दुनिया

PM Modi France Visit: फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों का किया अभिवादन, रात में मैंक्रों के साथ करेंगे प्राइवेट डिनर

PM Modi France Visit: पीएम मोदी गुरुवार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे, जहां ओरली हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इस दौरान पीएम ने प्रवासी भारतीयों का अभिवादन भी किया. राष्ट्रपति मैंक्रों के साथ प्राइवेट डिनर में हिस्सा लेने से पहले मोदी आज फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर और पीएम एलिजाबेथ बोर्न से मुलाकात करेंगे. रात में पीएम मोदी प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे.

यह यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति प्रदान करेगी: पीएम मोदी

फ्रांस की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में इस समय-परीक्षणित रिश्ते को आगे बढ़ाने पर मैक्रॉन के साथ व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं. मोदी ने कहा, अपनी यात्रा के दौरान उन्हें जीवंत भारतीय समुदाय, दोनों देशों के प्रमुख सीईओ के साथ-साथ प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों से मिलने का भी अवसर मिलेगा. मैक्रॉन के आधिकारिक निमंत्रण पर पीएम मोदी 13 जुलाई से 14 जुलाई के बीच फ्रांस का दौरा कर रहे हैं और 15 जुलाई को अबू धाबी की यात्रा करेंगे.

पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

भारतीय समयानुसार शाम के करीब 7:30 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे और सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे. इसके बाद रात 8:45 बजे PM मोदी फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक करेंगे. वहीं रात करीब 11 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.इसके बाद भारतीय समयानुसार देर रात 00:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी के लिए कई प्रकार के पकवान बनाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago