लाइफस्टाइल

कई गंभीर बीमारियों को खत्म कर सकती है हिमालय की ‘रेवंद चीनी’ जड़ी-बूटी, ऐसे करें इस्तेमाल

Rhubarb Herb Health Benefits: हिमालय की गोद में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों में एक से एक कई जबरदस्त लाभ छिपे होते हैं. इनका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है. वैसे तो ऐसी तमाम जड़ी-बूटियां हैं जो स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं. पर क्या आप जानते है कि एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिससे आपकी कई गंभीर बीमारियां ठीक हो सकती है. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘रेवंद चीनी’ जड़ी बूटी की जिसका इस्तेमाल करने से कई बीमारियां ठीक हो सकती है. तो आइए जानते है किन-किन स्थानों पर ‘रेवंद चीनी’ पाई जाती है और यह जड़ बूटीयों के क्या लाभ होते है.

हिमालय के उंचाई वाले स्थानों पर पाई जाती है रेवंद चीनी

दरअसल, रेवंद चीनी हिमालय के उंचाई वाले स्थानों पर पाई जाती है. इसकी मौजूदगी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, सिक्किम, असम जैसे राज्यों में हैं. रेवंद चीनी का स्वाद कड़वा होने के साथ-साथ तीखा भी होता है. इसकी तासीर ठंडी होती है. रेवंद चीनी को इंग्लिश में रूहबर्ब कहते हैं. अलग-अलग राज्यों में इसके अलग-अलग नाम हैं. जै,से – डोलू, अर्चा, रेवातिका आदि. रेवंद चीनी का इस्तेमाल सदियों से औषधि बनाने के लिए किया जाता है. माना जाता है कि यह कई गंभीर बीमारियों का जड़ से इलाज कर सकती है. यही वजह है कि लोग इसका इस्तेमाल सेहत को दुरूस्त रखने के लिए करते है.

‘रेवंद चीनी’ जड़ी बूटी से होने वाले लाभ

रेवंद चीनी घाव को जल्दी भरने का काम कर सकती है. किसा भी तरह के घाव पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको सबसे पहले इसकी जड़ों को पसीना होगा और फिर इसे घाव पर लगाना होगा.

ये भी पढ़ें:यमुना का जलस्तर बढ़ने से लाल किला और सचिवालय तक पहुंचा पानी, कई इलाकों से लोगों को निकालने के निर्देश जारी

कम होगा दांतों का दर्द

रेवंद चीनी दांतों में होने वाले दर्द से भी राहत दिला सकती है. इसके अलावा, मुंह से आने वाली दुर्गंध, झनझनाहट, आजि जैसी समस्याओं को भी खत्म कर सकती है. आपको बस रेवंद चीनी का चूर्ण बनाकर दांतों पर लगाना है.

बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद

बवासीर के मरीजों के लिए यह जड़ी-बूटी बहुत लाभकारी है. मल से खून आने की दिक्कत झट से दूर हो सकती है और दर्द से भी राहत मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

3 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

57 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

57 minutes ago