देश

चुनावी रण के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की इन 11 लोकसभा सीटों पर कल मतदान, बारामती सीट पर सुप्रिया सुले का मुकाबला अपनी भाभी से

चुनावी रण का तीसरा चरण कल सात मई को होगा. आम चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत होने वाले चुनाव में 23036 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 11 पर भी कल मंगलवार 7 मई को मतदान होगा. इन सभी सीटों में सबसे अहम सीट बारामती की मानी जा रही है. बारामती निर्वाचन क्षेत्र से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला सुनेत्रा पवार से है, जो राज्य के उपमुख्यमंत्री और उनके चचेरे भाई अजीत पवार की पत्नी हैं.

महाराष्ट्र की इन 11 लोकसभा सीट पर मतदान

जिन निर्वाचन क्षेत्रों में सात मई को मतदान होना है उनमें बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले लोकसभा सीट शामिल है. वहीं चुनाव मैदान में जो दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं उनमें कोल्हापुर से कांग्रेस उम्मीदवार शाहू छत्रपति, सतारा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी उदयनराजे भोसले के साथ रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शामिल हैं.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुल 2.09 करोड़ मतदाता 258 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. तीसरे चरण में 23,036 मतदान केंद्रों पर 1,07,64,741 पुरुष मतदाता, 1,02,26,946 महिला मतदाता और 929 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

चौथे चरण में भी इन 11 सीटों पर मतदान

वहीं आम चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को महाराष्ट्र की 11 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड लोकसभा सीट शामिल है. चौथे चरण के अंतर्गत 11 सीट पर होने वाले चुनाव में कुल 2.28 करोड़ मतदाता 298 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
चौथे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में जालना से रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे और बीड से भाजपा की पंकजा मुंडे शामिल हैं. आम चुनाव के पांचवें और राज्य में आखिरी दौर के चुनाव में 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिनमें उत्तर महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक और पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ- वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ लोकसभा सीट शामिल है.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बसपा ने काटा बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट, जौनपुर से अब कौन होगा प्रत्याशी?

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर होगी, उनमें भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व वकील उज्ज्वल निकम और कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

4 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago