चुनाव

आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से नोटों के पहाड़ मिलते हैं वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के ही करीबी होते हैं: PM मोदी बोले— देश शहजादे से यह जानना चाहता है

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में चुनावी रैली करने पहुंचे. वहां उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर नोटों की जब्ती को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा— “आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से नोटों के पहाड़ मिलते हैं वे कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के ही करीबी होते हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमुंदरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक ओर कांग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर YSR कांग्रेस है. कांग्रेस के नेता यहां नतीजों से पहले ही हार मान चुके हैं. दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश की जनता ने YSR कांग्रेस को नकार दिया है, YSR कांग्रेस को पूरे 5 साल मिले, लेकिन इन्होंने इस समय को बर्बाद किया और आंध्र प्रदेश को विकास में बहुत पीछे कर दिया.” इसके बाद प्रधानमंत्री ने नोटों के बार-बार जब्त होने और उसमें कांग्रेस नेताओं के पकड़े जाने पर सवाल उठाया.

‘जो पैसे पकड़े जा रहे हैं वो कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे’

प्रधानमंत्री मोदी बोले— “आज मैं देश के सामने एक और संयोग की बात करता हूं. आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से नोटों के पहाड़ मिलते हैं वे कांग्रेस के प्रथम परिवार के करीबी होते हैं…कहीं ऐसा तो नहीं कि जो पैसे पकड़े जा रहे हैं वह कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे. कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस के प्रथम परिवार ने देश भर में ऐसे ही काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं. देश कांग्रेस के शहजादे से यह जानना चाहता है.”

‘कांग्रेस ने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बनाया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस और INDI गठबंधन आए दिन ED-ED चिल्लाते हैं… आज इसका जवाब पूरा देश देख रहा है. झारखंड में ED ने आज नोटों के पहाड़ निकाले हैं. कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से यह नोटों का पहाड़ निकला है…कांग्रेस ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था.”

यह भी पढ़िए: ‘मेरा परिवार आप हैं और मेरे वारिस भी आप…’, यूपी में बोले PM मोदी— मुझे आपका, आपके क्षेत्र का और देश का विकास करना है, VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

20 seconds ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

55 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago