उद्योगपति मुकेश अंबानी के साथ ईशा अंबानी
भारत का अपनी तरह का पहला मल्टी-आर्ट सांस्कृतिक सेंटर, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) शुक्रवार को मुंबई में खुलने जा रह है. यहां भारत और दुनिया भर के दर्शक संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प के क्षेत्र में भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देख सकेंगे. यह केंद्र भारत के सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कला के क्षेत्र में भारत और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ को लाने के लिए निश्चित कदम उठाएगा.
उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने NMACC के उद्घाटन से पहले रामनवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की. इस दौरान वे पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं. वहीं उद्घाटन के मौके पर ईशा अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ पहुंचीं. इंडो वेस्टर्न लुक में ईशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.
लॉन्च कार्यक्रम में तीन शो के साथ ‘स्वदेश’ नामक एक विशेष रूप से क्यूरेट की गई कला और शिल्प प्रदर्शनी होगी- ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ नामक एक संगीत नाट्यशाला, ‘इंडिया इन फैशन’ नामक पोशाक कला प्रदर्शनी और एक विजुअल आर्ट शो जिसका शीर्षक ‘संगम/कन्फूजन’ है.
साथ ही, यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की विविधता और दुनिया पर उनके प्रभाव का पता लगाएगा, जबकि सांस्कृतिक केंद्र में स्थानों की विविधता को भी प्रदर्शित करेगा. इस अवसर पर नीता अंबानी ने कहा, इस सांस्कृतिक केंद्र को जीवन में लाना एक पवित्र यात्रा रही है.
हम सिनेमा और संगीत, नृत्य और नाटक, साहित्य और लोककथाओं, कला और शिल्प, विज्ञान व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और आयोजन के लिए एक जगह बनाने के इच्छुक थे. यह एक ऐसा स्थान है, जहां हम दुनिया के सामने सर्वश्रेष्ठ भारत का प्रदर्शन करेंगे और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ का भारत में स्वागत करेंगे.
यह केंद्र बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए नि: शुल्क पहुंच के साथ अत्यधिक समावेशी होगा और सामुदायिक पोषण कार्यक्रमों पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित करेगा. लॉन्च कार्यक्रम की कल्पना भारत के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव को उजागर करने और एक मंच प्रदान करने के लिए की गई है, जहां कलाकार दर्शकों से मिलते हैं. यह सांस्कृतिक केंद्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मध्य में स्थित जियो वल्र्ड सेंटर के भीतर कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला, मल्टी-आर्ट सेंटर है.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…