आईपीएल

IPL 2023: ओपनिंग मैच में शतक से चूके Ruturaj Gaikwad, गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

Ruturaj Gaikwad IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कई बार घरेलू स्तर और आईपीएल में अपने नाम की धूम मचाई है. जुलाई 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया, और 2021 में आईपीएल में टॉप रन-स्कोरर थे. हालांकि इस बल्लेबाज के लिए आईपीएल का पीछला सीजन बेहद खराब रहा. लेकिन अब यह बल्लेबाज एक बार फिर अपनी पुरानी लय में लौट चुका है.

IPL 2023 की शुरुआत ऋतुराज गायकवाड़ के लिए शानदार रही. शुरुआत से ही इस युवा बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर हमला बोला. एक तरफ चेन्नई विकेट गंवा रही थी. तो वहीं, दूसरी तरफ ऋतुराज तेजी से रन बटोर रहे थे और तूफानी बैटिंग करते हुए महज 23 गेंदों पर पहले अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी इस बल्लेबाज ने गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी. हालांकि ऋतुराज शतक से जरूर चूक गए. उन्होंने 50 गेंदों में 92 रन की अहम पारी खेली.

ये भी पढ़ें: NMACC के उद्घाटन में मुकेश अंबानी संग पहुंचीं ईशा अंबानी, इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत

ऋतुराज का तूफानी शंखनाद

पिछला सीजन इस बल्लेबाज के लिए बेहद खराब रहा था. लेकिन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ ओपनिंग मैच में ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआत से ही अटैकिंग मोड में दिखे. उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और उन्हें खेलता देख ये बात जाहिर थी की वो शानदार फॉर्म में है. हालांकि वो शतक से चूक गए.

बीते कुछ महीने ऋतुराज गायकवाड़ के लिए शानदार रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला खूब चला है. जिसका लाभ उन्हें आईपीएल में मिल रहा है.

गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य

ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी के दम पर चेन्नई ने गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा है. हालांकि सीएसके के अन्य बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते दिखे. बेन स्टोक्स जिनसे पूरी टीम को काफी उम्मीदे थी उनका बल्ला भी खामोश रहा. वहीं जडेजा भी बल्ले से छाप नहीं छोड़ पाए. हालांकि एमएस धोनी ने छोटी पारी ही सही लेकिन अंतिम गेंदों में तेजी से रन बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago