देश

Ind Vs NZ Semi Final: मुंबई स्टेडियम पर आतंकी हमले की धमकी, आज खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच

Ind Vs NZ Semi Final: क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल का पहला मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. बुधवार यानी 15 नवंबर को होने वाले इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच मैच के दौरान आतंकी हमला किए जाने की धमकी ने मुंबई पुलिस को हैरान कर दिया है. पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश में जुट गई है. ये धमकी एक अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है. जिसके बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है.

मुंबई पुलिस को मैसेज भेजकर दी गई धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है. जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल मैच के दौरान कुछ बड़ा करने की बात कही गई है. इस पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग किया गया है. जिसमें एक फोटो भी शेयर की गई है. फोटो में हैंड ग्रेनेड और गोलियां दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही मैच के दौरान आग लगाने की भी बात कही गई है.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- महादेव के नाम पर घोटाला किया, अब महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे

स्टेडियम के आस-पास बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है. पुलिस ने स्टेडियम समेत आस-पास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी है. चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

मैच के दौरान नापाक घटना को अंजाम देने की मिली धमकी

धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि ” “एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा. स्टेडियम के आसपास के इलाके और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है. शख्स ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

5 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

15 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

24 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

25 minutes ago

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

30 minutes ago

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

39 minutes ago