बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश (फाइल फोटो)
Baby Rani Maurya: उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य की फेसबुक आईडी को हैकर्स ने हैक कर लिया है. फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मंत्री बेबी रानी मौर्य को उस वक्त हुई, जब हैकर्स ने उनकी फोटो लगाकर मैसेज भेजना शुरू कर दिया. हैक होने की बात पता चलते ही मंत्री ने रकाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरी कर दी है.
डीसीपी सिटी सूरज राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की ओर से जानकारी दी गई है कि उनकी फेसबुक आईडी को हैक करने की कोशिश की जा रही है. हैकर्स ने फेसबुक पर उनके नाम से एक फर्जी अकाउंट भी बनाया है. मंत्री बेबी रानी की फेसबुक पर लगी फोटो को कॉपी करने के बाद एक लिंक के साथ मैसेज भेजे जा रहे हैं.
मंत्री की फोटो लगी होने के चलते जैसे ही लोगों के पास लिंक पहुंचता है, लोग उसपर क्लिक करते हैं. क्लिक करते ही उनकी आईडी हैक हो रही है. कैबिनेट मंत्री ने आईडी हैक होने के साथ ही आने वाले लिंक की जानकारी भी पुलिस को दी है. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कैबिनेट मंत्री की फेसबुक आईडी को हैक किए जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कल्याण वर्मा नाम के शख्स ने फेसबुक आईडी बनाई है. अब पुलिस उस नंबर का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिस नंबर से कैबिनेट मंत्री के नाम का फर्जी अकाउंट बनाया गया है. इसके साथ ही ये आईडी कहां से ऑपरेट की जा रही है. इसके पीछे कोई हैकिंग गिरोह काम कर रहा है या फिर नहीं. पुलिस हैकर्स तक पहुंचने के लिए कोशिश तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…