रोहित शर्मा और केन विलियमसन (सोर्स-X)
IND vs NZ, 1st Semi Final World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर दो बजे से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. 2019 के वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. ऐसे में आज भारत के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जिस फॉर्म में है, उसे देखते हुए भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है. आइए मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में टॉस काफी अहम भूमिका नहीं निभाएगी, क्योंकि इस मैदान पर अब तक खेले गए 27 एकदिवसीय मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 14 बार जीत दर्ज की है. वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 13 मैच में जीत दर्ज की है. वहीं पिछले 10 मुकाबलों की बात करें तो पहले बल्लेबाजी और रन का पीछा करने वाली टीमों ने 5-5 बार जीत दर्ज की है.
वानखेड़े की पिच पर रन चेज करना आसान नहीं होने वाला है. वर्ल्ड कप में भारत ने इस मैदान पर श्रीलंका को 55 रनों पर समेट दिया था. यहां पर भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी और श्रीलंकाई टीम को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था. पिछले मैच के कंडीशन को देखते हुए टीम इंडिया आज भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी. मुंबई में आज मौसम साफ रहेगा.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरियल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की न्यूजीलैंड से होगी भिडंत, जानें आंकड़े
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…