देश

‘पाकिस्तान के साथ अब कोई मैच नहीं खेलेगा भारत’, एशिया कप से पहले सरकार ने लागू की नई नीति

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला सुनाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान जाकर कोई मुकाबला नहीं खेलेंगे और साथ ही पाकिस्तान की टीम को भी भारत आने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. इस ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि 14 सितंबर को होने वाले एशिया कप (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने उतरेंगे भी या नहीं? इस पर खेल मंत्रालय की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है.

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने गुरुवार को एक नई नीति जारी की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भारत के रुख को रेखांकित किया गया. इसके तहत भारतीय टीम को पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम को भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इजाजत नहीं होगी. हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से आयोजित बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स पर लागू नहीं होता है.

‘नीति में अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं है’

मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, ‘पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण उस देश के साथ व्यवहार में उसकी समग्र नीति को दर्शाता है. द्विपक्षीय संबंधों के विषय में, नीति में अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं है. जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का संबंध है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी. न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे.’

भारतीय टीम और खिलाड़ी उन इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी शामिल हों. इसी तरह, पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीम भारत की ओर से आयोजित बहुपक्षीय आयोजनों में हिस्सा ले सकेगी. भारत को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए पसंदीदा वेन्यू बनाने के लिए खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, तकनीकी कर्मियों और अंतरराष्ट्रीय खेल शासी निकायों के पदाधिकारियों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा.

भारत यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय खेल शासी निकायों के प्रमुखों को परंपरा के अनुसार पूरा प्रोटोकॉल और सम्मान मिलेगा. यह घोषणा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर की गई है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था.

14 सितंबर को यूएई में भारत-पाकिस्तान का मैच

यूएई में एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप-ए में यह दोनों देश टी20 फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे. टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी. इसके बाद पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मैच होगा. ग्रुप चरण में टीम इंडिया का अंतिम मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से होगा.

ये भी पढ़ें: वनडे में सरपंच साहेब की वापसी, T20 में गिल की कप्तानी की तैयारी! रोहित शर्मा के इस फैसले का है इंतजार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago